नई दिल्ली। लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की ऑडी ने अपने दो मॉडलों के दाम में 6 लाख रुपये तक की कमी की है। कंपनी का कहना है कि इन मॉडलों को देश में लांच किए 10 साल हो गए हैं, इसीलिए ये ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी के ये दोनों एसयूवी मॉडल काफी लोकप्रिय हैं। ऑडी के ये दोनों एसयूवी मॉडल हैं क्यू5 और क्यू7। इन कारों की कीमत सीमित समय के लिए 6.02 लाख रुपये तक घटाई गई है। कंपनी अपने इन दोनों मॉडलों को कई बार अपडेट कर चुकी है।

शुक्रवार से ऑफर का फायदा मिलना शुरू
ऑडी का यह ऑफर शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस ऑफर का फायदा स्टॉक रहने तक लिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि 2009 में भारत के बाजार में आने बाद से ही क्यू5 और क्यू7 सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडल बने हुए हैं।
ऑडी क्यू5 के दाम 5.81 लाख रुपये घटे
ऑडी की क्यू5 अब इस छूट के बाद 49.99 लाख रुपये में मिलेगी। यह कीमत पेट्रोल और डीजल की है। वहीं छूट के पहले यह पेट्रोल और डीजल मॉडल 55.8 लाख रुपये में मिल रहे थे। इस प्रकार क्यू5 5.81 लाख रुपये सस्ती मिल रही है।
ये है क्यू7 की कीमत
ऑडी के लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत क्यू7 के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 68.99 लाख रुपये तय की गई है। इस प्रकार इस ऑफर में लोगों को यह कार 4.83 लाख रुपये सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस ऑफर के पहले इस कार की कीमत 73.82 लाख रुपये थी।
सबसे ज्यादा फायदा ऑडी क्यू7 डीजल वेरियंट में
ऑडी ने सबसे ज्यादा दाम क्यू7 एसयूवी के डीजल वेरियंट के कम किए हैं। इस ऑफर के तहत यह कार 6.02 लाख रुपये सस्ते में मिल रही है। यह कार ऑफर के पहले 78.01 लाख रुपये में मिल रही थी, जबकि ऑफर के तहत अब यह कार 71.99 लाख रुपये में खरीदी जा सकती है।
यह भी पढ़ें : कार लोन : खरीदने से पहले जानें ब्याज और किस्त
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications