अगर आपका खाता भी एक्सिस बैंक में है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। एक्सिस बैंक के लाखों ग्राहकों के खाते की डिटेल खतरे में है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता भी एक्सिस बैंक में है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। एक्सिस बैंक के लाखों ग्राहकों के खाते की डिटेल खतरे में है। आईटी ऐक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में गुरुग्राम में अरेस्ट किए गए नोएडा की एसीएल कंपनी के कर्मचारी भिवाड़ी के गांव सांवड निवासी जोगिंदर से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। ICICI Bank : लांच किया डिजिटल प्लेटफॉर्म Stack, जानें फायदे ये भी पढ़ें
2 लाख रुपये लेकर दे रहा था ग्राहकों का डेटा व ओटीपी
बता दें कि एसीएल कंपनी का एक्सिस बैंक से करार है। यह कंपनी एक्सिस बैंक के ग्राहकों को ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजती है। कर्मचारी ठगों से 2 लाख रुपये लेकर काफी डेटा पहले दे चुका था। सोमवार को फिर से ठगों से रुपये लेकर डेटा देने गुड़गांव आया था। बता दें कि पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अंकुर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह मूलरूप से भिवानी का निवासी है। उसे पता चला कि भिवानी का ही मूल निवासी जोगिंदर फिलहाल नोएडा में रहता है। वह एसीएल कंपनी में नौकरी करता है, जो ग्राहकों को ओटीपी भेजती है। इसने जोगिंदर से संपर्क किया और रुपयों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया। करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली से भागकर गुड़गांव आने के बाद अंकुर ने जोगिंदर से संपर्क किया था। उसे दो लाख रुपये देकर काफी डेटा ले भी चुका था। अब फिर से रुपये देकर अन्य ग्राहकों का डेटा लेना चाह रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
बैंककर्मी बताकर ग्राहकों से खाते की जानकारी लेता
वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अंकुर ने खुलासा किया है कि अभी तक वे ग्राहकों को कॉल कर खुद को बैंककर्मी बताकर बातों में उलझाते थे। इसी बहाने से ओटीपी व अन्य जानकारी लेकर वे खातों से रुपये ट्रांसफर करते थे। लेकिन जोगिंदर के मिलने के बाद उन्हें लोगों से उनके बैंक खाते की डिटेल व ओटीपी पूछने की भी जरूरत नहीं पड़ती। ओटीपी सीधा उनके पास आता और वे खातों से रुपये ट्रांसफर कर लेते। वहीं दूसरी ओर सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने ग्राहकों से ये ठगी कर चुके हैं। वहीं पूछताछ में यही पता लगाया जा रहा है कि कितने लोगों के खातों से कुल कितनी राशि ये निकाल चुके हैं।
कोरोनावायरस के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
- दूसरी ओर आपको इस बात की भी जानकारी दें कि भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोनावायरस के बढ़ते कहर के बीच साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। जो आपको ईमेल, एसएमएस या फेक वेबसाइट के जरिए ठग सकते हैं। ये साइबर अपराधी इतने शातिर हैं जो कोरोनावायरस के नाम पर आपकी पर्सनल डिटेल चुरा सकते हैं।
- पर्सनल डिटेल में आपका नाम, पता, आधार संख्या, बैंक डिटेल कुछ भी हो सकता है।
- इस खतरे को लेकर साइबर सिक्योरिटी फर्म Recorded Future ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
- जानकारी के अनुसार इंटरनेट पर कोरोना वायरस को लेकर फर्जी जानकारी देने वाले कई सारे डोमेन रजिस्टर हो रहे हैं।
- हैकर्स कोरोनवायरस का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि उन्हें चोरी करने में मदद मिल सके।
- इंटरनेट पर कारोनावायरस से जुड़े स्कैम, फिशिंग वेबसाइट और स्पैम एसएमएस तेजी से फैल रहे हैं।
- साइबर अपराधी अपने आप को डब्लूएचओ का कर्मचारी बताकर COVID19 के बारें में गलत अफवाह फैला रहे हैं, जिससे लोगों की पर्सनल डिटेल ऑनलाइन चुरा सकें।
- साइबर सिक्योरिटी फर्म ने लोगों को अलर्ट किया है।
- इतना ही नहीं हैकर्स फेक वेबसाइट, ईमेल और डब्लूएचओ के फेक लोगो बनाकर स्केम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications