अगर आप कई समय से बाइक खरीदना चाहते है, लेकिन आपके पास इतना समय नहीं कि आप बाजार के चक्कर लगाए, तो यह खबर आपके लिए बड़ी काम की होने वाली है. अब आप बजाज बाइक को फ्लिपकार्ट के जरिए आसानी से खरीद सकते हैं. टू-व्हीलर की बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है. हालांकि अभी यह सर्विस देश के 25 शहरों में ही उपलब्ध है.

Bajaj Auto भारतीय मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से एक है. भारत में ज्यादातर लोग बजाज की बाइक ही खरीदना पसंद करते हैं. टू-व्हीलर में बजाज का नाम सबसे ऊपर है. अब आप अपनी मनपसंद बाइक ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से भी ऑडर कर सकते हैं. आपको बाइक खरीदने के लिए मार्केट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है.
फ्लिपकार्ट की यह सर्विस अभी 25 शहरों में ही शुरू हुई है. अभी फ्लिपकार्ट में केवल लिमिटेड मॉडल ही अवेलेबल है. इन बाइक के प्राइस 69,000 रुपये से लेकर 2.31 लाख रुपये तक है. फ्लिपकार्ट के जरिए 100cc से 400cc तक के मॉडल खरीदें जा सकते हैं. फ्लिपकार्ट मेे पल्सर, डोमिनार, एवेंजर, प्लैटिना और सीटी जैसी बाइक को लिस्ट किया गया है.
कैसे करें ऑनलाइन बाइक ऑडर
फ्लिपकार्ट की ऐप या वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद ऐप में दिखाए गए सर्च बार में बजाज बाइक डालें.
आपको बजाज का जो भी मॉडल चाहिए, उसे सेलेक्ट कर एड टू कार्ट ऑपशन पर क्लिक करें.
इसके बाद पेमेंट करें.
पेमेंट करने के बाद आपको एक्सपेक्टेड डिलीवरी डेट दिखा देगा.
इन बैंको में मिल रहें ऑफर
Bajaj Auto ने फ्लिपकार्ट के अलावा एचडीएफसी और एक्सिस के साथ भी पार्टनरशिप की है. इस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ट का इस्तेमाल कर आप बम्पर डिस्काउंट पा सकते हैं. इस बैंक अकाउंट होल्डर नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा भी उठा सकते हैं.
क्या है पार्टनरशिप की वजह
Bajaj Auto का फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप करने की वजह यह बताई गई है कि बजाज के कस्टमर्स आसानी से अपनी मनपंसद बाइक खरीद सकें. इसके अलावा मार्केट आने-जाने और दुकानों के चक्कर लगाने में जो उनका समय खराब होता है, वो भी ना हो.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications