नयी दिल्ली। निवेश के लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं, मगर एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट को बिना जोखिम की वजह से शानदार ऑप्शन माना जाता है। एफडी में पैसों के डूबने की चिंता नहीं रहती और आपको निश्चित रिटर्न मिलने की भी गारंटी रहती है। हालांकि एफडी पर होने वाली ब्याज आय पर टैक्स लगता है। मगर फिर भी बड़ी संख्या में निवेशक एफडी में पैसा लगाना अच्छा ऑप्शन मानते हैं। एफडी में एक बार में राशि का निवेश किया जाता है। मगर बजाज फाइनेंस एक ऐसा एफडी ऑप्शन दे रही है, जिसमें आप मासिक तौर पर निवेश कर सकते हैं। आपको ब्याज दर भी शानदार मिलेगी। ये विकल्प सैलेरी पाने वालों के लिए बेस्ट है। खास कर उनके लिए जो हर महीने अपनी सेविंग भी करना चाहते हैं और उस पर रिटर्न की उम्मीद भी करते हैं। ये एफडी ऑप्शन आपकी सेविंग भी करवायेगा और उस पर ब्याज भी देगा।
5000 रुपये से करें शुरुआत
बजाज फाइनेंस की खास पेशकश सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान (SDP) में निवेश से आप तुरंत बचत करना शुरू कर सकते हैं। क्योंकि आपको एक बार में बड़ी राशि निवेश करने का इंतजार नहीं करना पड़ता। आप अपने मासिक वेतन और मौजूदा वित्तीय जिम्मेदारियों के आधार पर 5,000 रुपये या इससे अधिक से शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप सामान्य नागरिक हैं तो बचत पर 8.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 8.35 फीसदी तक ब्याज दिया जाता है। आप इस योजना में 6 से 48 जितनी बार चाहें उतनी बार पैसे जमा कर सकते हैं।
चुनें अपनी मर्जी की अवधि
इस योजना की सबसे खास बात है कि आपके द्वारा किये जाने वाला हर योगदान (जमा राशि) को एक अलग डिपॉजिट माना जाता है। यानी आप 10 बार पैसे जमा करें तो आपके 10 डिपॉजिट हो गये। आप अपने इन योगदानों के लिए अपनी सुविधा के हिसाब से 12 से 60 महीनों की अवधि चुन सकते हैं। इसके अलावा आप यह भी तय कर सकते हैं कि आप कब पैसे जमा करना चाहते हैं। ये हर महीने की तीसरी, सातवीं या 12वीं या आप जो चाहें वो तारीख हो सकती है। यह आपको बेहद सुविधाजनक ढंग से सेविंग करने की सुविधा देती है। सैलेरी वालों के लिए बेस्ट है, क्योंकि उन्हें एक निश्चित तारीख को ही सैलेरी मिलती है।
कितना मिलेगा ब्याज
यदि आप 12 महीनों की अवधि चुनें तो आपको 7.6 फीसदी ब्याद मिलेगा। वहीं 24 महीनों पर 7.9 फीसदी और 36 महीनों पर 8.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। यानी अगर आप साल में 5000 रुपये प्रति माह के हिसाब से 60000 रुपये जमा करें तो आपको 4560 रुपये बतौर ब्याज मिलेंगे। वहीं 24 महीनों वाली स्कीम में कुल 1.20 लाख रुपये पर 9852 रुपये और तीन साल में 1.80 रुपये जमा करने पर आपको बतौर ब्याज 15,792 रुपये मिलेंगे। सेविंग के लिहाज से शानदार ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें - इस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता पर्सनल लोन, उठाएं लाभ
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications