नई दिल्ली, अगस्त 9। अपनी मासिक सैलेरी का एक अच्छा हिस्सा बचाना बहुत जरूरी है और बल्कि यह एक अच्छी फाइनेंशियल प्रेक्टिस है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि लोगों को हर महीने अपनी कमाई का कम से कम 20 फीसदी बचाना चाहिए। पैसा बचा कर इसे आपको अपने पास नहीं रखना है बल्कि निवेश करना है। इस बचत को किसी अच्छे वित्तीय ऑप्शन में निवेश करने से एक तगड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है, जो आपके छोटे-बड़े लक्ष्यों को पूरा करने या आपात स्थिति के दौरान काम आ सकता है। बजाज फाइनेंस ऑनलाइन एफडी में निवेश करना एक स्मार्ट विकल्प साबित हो सकता है। ये एफडी आपको 5 साल में 3.86 लाख रु तक का ब्याज दिला सकती है।
बढ़िया ऑप्शन चुनना मुश्किल काम
मौजूदा उच्च मुद्रास्फीति दर और शेयर बाजार की अस्थिरता के बीच सही निवेश विकल्प चुनना एक कठिन काम हो सकता है। ऐसे में एफडी एक सुरक्षित ऑप्शन है, जहां शेयर बाजार की अस्थिरता से भी रिटर्न अप्रभावित रहता है। कम जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए, एफडी एक आदर्श निवेश ऑप्शन है। बजाज फाइनेंस ऑनलाइन एफडी में निवेश करना एक स्मार्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
मिलेगा ज्यादा ब्याज
बजाज फाइनेंस एफडी में आपको न केवल ऊंची ब्याज दर मिलती है, बल्कि शुरुआती 3 महीने की लॉक-इन अवधि समाप्त होने के बाद बिना किसी प्रतिबंध के अपने पैसे को वापस लेने की भी सुविधा देता है। निवेशक बजाज फाइनेंस में निवेश करने से पहले एफडी ब्याज दरों के कैलकुलेटर का उपयोग करके मैच्योरिटी पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान भी लगा सकते हैं।
ऐसे मिलेगा 3.86 लाख रु का ब्याज
इस समय बजाज फाइनेंस की 5 वर्षीय एफडी पर वरिष्ठ नागिरकों को 6.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक बजाज फाइनेंस की 5 वर्षीय एफडी में 10 लाख रु का निवेश करे तो उसे 6.75 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 5 सालों में 3.86 लाख रु का ब्याज मिलेगा। यानी आपकी दौलत में 38.6 फीसदी का इजाफा होगा।
ऐसे मिलता है ज्यादा ब्याज
आपको 5 साल की अवधि के लिए बैंक एफडी में निवेश करने की तुलना में बजाज फाइनेंस एफडी में निवेश करने पर लगभग 10% अधिक रिटर्न मिलेगा। एक और बात कि ऑनलाइन एफडी प्रोसेस के जरिए आप लंबी कतारों में प्रतीक्षा करने से बच जाते हैं। एक गैर-वरिष्ठ नागरिक के रूप में बजाज फिनसर्व वेबसाइट के माध्यम से निवेश करने पर आपको 0.10% अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ भी मिलेगा।
थोड़ा-थोड़ा जमा करने का ऑप्शन
अगर किसी के पास एफडी में तुरंत निवेश करने के लिए एक बड़ी राशि न हो तो वे व्यवस्थित जमा योजना (एसडीपी) से भी एक बड़ा फंड बनाने पर विचार कर सकता है। एसडीपी एक मासिक बचत योजना है जो, हर महीने सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करके, छोटी मासिक जमा करके मोटी रकम तैयार करने का ऑप्शन देती है। इस ऑप्शन में आपकी की तरफ से जमा की गयी हर राशि को एक अलग एफडी के रूप में माना जाता है और जमा राशि हर महीने जमाकर्ताओं के खाते से चुनी गयी डेट पर डेबिट हो जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications