Bajaj Finance : सैलेरी का एक हिस्सा करें निवेश और पाएं बेहतर रिटर्न

नई दिल्ली, अक्टूबर 3। अपनी मेहनत की कमाई को सही ऑप्शनों में निवेश करने से आपको फाइनेंशियल सेफ्टी मिलेगी। साथ ही समय के साथ आपकी दौलत में भी इजाफा होगा। हालांकि अपने पैसे की सेफ्टी के लिए अधिकतम रिटर्न प्राप्त करने के लिए आर्थिक जोखिम और ब्याज में उतार-चढ़ाव को कम करना आवश्यक है। हाल ही में एक स्टडी में पाया गया कि भारत में मुद्रास्फीति दर 2019 में 4.76% थी, जबकि 2020 में यह बढ़ कर लगभग 6.2% हो गयी। जैसे-जैसे मुद्रास्फीति बढ़ती जा रही है, बचत शुरू करना और भी जरूरी होता जा रहा है ताकि आपका फंड भविष्य के खर्चों को आराम से पूरा कर सके।

क्या है सेफ और अच्छा ऑप्शन

क्या है सेफ और अच्छा ऑप्शन

बाजार की अस्थिरता एक अहम चीज है। इसलिए जोखिम न लेने वालों को जानकार इक्विटी से दूर रहने की सलाह देते हैं। अगर कोई इक्विटी निवेशक है तो उसे पोर्टफोलियो में विविधता लानी चाहिए। इस पूरे मामले में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) अच्छा और आसान ऑप्शन है, जो आपको रिस्क फ्री हाई रिटर्न प्राप्त करने में मदद कर सकता है। बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

ब्याज और निवेश का आसान तरीका

ब्याज और निवेश का आसान तरीका

आप बजाज फाइनेंस की एफडी में 6.75 फीसदी तक रिटर्न कमा सकते हैं। बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट सिस्टमेटिक डिपॉज़िट प्लान ऑफर करती है। यहां आपको निवेश करने के लिए एक बड़े फंड की आवश्यकता नहीं होती। आप मासिक निवेश शुरू कर सकते हैं और उस पर ब्याज कमा सकते हैं। यानी हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते रहें।

5000 रु में शुरू करें निवेश

5000 रु में शुरू करें निवेश

इसमें कोई जोखिम शामिल नहीं है। इससे आपको निवेश करने की आदत भी बनेगी। आपको शुरुआत में केवल 5000 रु की न्यूनतम राशि की आवश्यकता होगी। इसके बाद निश्चित राशि हर महीने बजाज फाइनेंस के अपने एफडी खाते में निवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रत्येक योगदान को एक नई एफडी के रूप में माना जाएगा, जिस पर जमा की तिथि से मिलने वाली ब्याज दर ऑफर की जाएगी।

सिंगल मैच्योरिटी प्लान

सिंगल मैच्योरिटी प्लान

जब आप सिंगल मैच्योरिटी प्लान चुनते हैं, तो आपको एक निश्चित दिन पर रिटर्न मिलता है। इसे संभव बनाने के लिए हर नयी जमा की अवधि पिछली जमा से कम होनी चाहिए। आप रिटर्न की गणना करने के लिए सिम्पल सिंगल मैच्योरिटी प्लान कैलकुलेटर का ऑनलाइन उपयोग कर सकते हैं और फंड के ब्रेकअप को सटीक रूप से चेक कर सकते हैं।

मिलेंगे कई फायदे

मिलेंगे कई फायदे

निवेशकों को बजाज फाइनेंस की एफडी पर कई बेनेफिट मिलते हैं। आप अपनी सुविधा के आधार पर निवेश की योजना बना सकते हैं और आज ही आसानी और सुरक्षा के साथ अपना पैसा निवेश करना शुरू कर सकते हैं। बजाज फाइनेंस एफडी पर ऑनलाइन लोन लेने का विकल्प भी देती है। इस सुविधा के साथ आपको अपनी एफडी मूल्य के 75% तक राशि का लोन मिल जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि लोन लेने के बावजूद आपको अपने निवेश पर ब्याज मिलना जारी रहेगा। इस लोन का लाभ उठाकर, आपको अपना निवेश किया गया पैसा वापस लेने की आवश्यकता नहीं होगा, जिससे आप जुर्माने से बचेंगे। कुल मिला कर यह निवेश का अच्छा ऑप्शन है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+