Bajaj Finance Digital FD: आपको बताते चलें की अगर आप बिना ज्यादा रिस्क उठाए अपने पैसों को बढ़ाना चाहते हैं तो, उसे बड़ी आसानी से फिक्स डिपॉजिट स्कीम में डाल सकते हैं। कई सारे बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर जबरदस्त ब्याज भी देते हैं। अगर आप इस ठंड के मौसम में बाहर नहीं निकलना चाहते हैं, तो आप घर पर बैठकर ही अपना फिक्स्ड डिपॉजिट का अकाउंट खोल सकते हैं। आपको बता दे की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी बजाज फाइनेंस द्वारा अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चलाई गई है। इसमें आपको जबरदस्त रिटर्न मिलता है साथ ही करके कंफर्ट से इन्वेस्टमेंट करने का फायदा भी मिलता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप बजाज फाइनेंस की वेबसाइट या फिर उसके एप्लीकेशन के जरिए इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में अपने पैसे निवेश कर सकते हैं। गौरतलब है की इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर बजाज फाइनेंस के द्वारा 8.85 परसेंट तक का बेहतरीन ब्याज दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी आपको कंपनी की वेबसाइट पर भी मिल जाएगी। आपको बताते चलें की बजाज फाइनेंस की इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 8.85 प्रतिशत का ब्याज सीनियर सिटीजन यानी 60 साल के ऊपर के लोगों को दिया जा रहा है।

आम नागरिक को इसमें 8.6 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल रहा है। जो कि कई सारे बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट की सबसे खास बात यह है कि इसे आप घर बैठकर मोबाइल की मदद से खोल सकते हैं और आपको बार बार बैंक के चक्कर काटने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
आपको बताते चलें की यह संशोधित की गई ब्याज दर उन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर लागू होगी जिनका टेन्योर कम से कम 42 महीने का होगा। इसके अलावा 5 करोड़ रुपए तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर यह इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आपके फिक्स डिपाजिट का टेन्योर पूरा होने वाला है तो उसके रिन्यूअल के बाद आपको 8 प्रतिशत से से ज्यादा की नई दर से ब्याज मिलेगा।
बजाज फाइनेंस के प्रमुख का यह कहना है कि बजाज फिनसर्व एप्लीकेशन और वेब प्लेटफार्म के जरिए किए जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्टर्स को ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इससे लोगों की डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए सोच काफी बेहतर हो जाती है।
बजाज फिनसर्व की वेबसाइट पर उपलब्ध एफडी कैलकुलेटर के अनुसार अगर आप इस एफडी में 1 लाख रुपए का इनवेस्टमेंट करते हैं, तो सालाना 8.60 फीसदी की दर 42 महीने के बाद आपको 1,30,100 रुपए मिलेंगे। इसमें 300,100 रुपए ब्याज मिलेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि इस डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में लोगों का इन्वेस्टमेंट काफी ज्यादा होगा। इससे लोगों को काफी आसानी होगी जिससे उनकी दिलचस्पी इस फिक्स्ड डिपॉजिट को करने में काफी बढ़ जाएगी। शायद कंपनी की इतनी आकर्षक ब्याज दर इस फिक्स्ड डिपॉजिट की ओर लोगों का ध्यान खींचने के लिए ही रखी गई है। आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि बजाज फाइनेंस की यह स्कीम कितना कमाल दिखाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications