Balance Transfer Credit Card: अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो कभी ना कभी आपके साथ यह स्थिति जरूर आई होगी, जब आपका बिल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में इंटरेस्ट भी काफी ज्यादा लगता है. लेकिन आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप बिल ज्यादा होने पर पैसे बचा सकते हैं.

जब क्रेडिट कार्ड का बिल बहुत ज्यादा हो जाता है, तो कार्ड होल्डर को नई खरीदारी पर मिलने वाले इंटरेस्ट फ्री पीरियड का फायदा भी नहीं मिल पाता है. अगर किसी व्यक्ति के पास एक से ज्यादा कार्ड है, तो वे अपनी यह समस्या बैलेंस ट्रांसफर की मदद से सुलझा सकता है.
क्या होता है बैलेंस ट्रांसफर ?
क्रेडिट कार्ड में कार्ड होल्डर को बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी दी जाती है. इस बैलेंस ट्रांसफर के जरिए आप आउस्टैडिंग बैलेंस को एक कार्ड से दूसरे कार्ड पर आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं. आपको बता दें कि बैलेंस ट्रांसफर में भी इंटेस्ट लगता है, लेकिन यह कार्ड फाइनेंस चार्ज के से कम होता है.
क्या होता है बैलैंस ट्रांसफर के फायदें?
कई बैंक बैलेंस ट्रांसफर पर बहुत कम या कोई इंटरेस्ट नहीं लेता है. क्योंकि कई बैंक्स 3 से 12 महीने का इंट्रोडक्टरी ऑफर करता है. हालांकि इसको लेकर बैंकों में अलग-अलग ऑफर है. इसके अलावा अगर आपके कार्ड की लिमिट अच्छी है, तो आप कई कार्ड्स के बैलैंस को एक कार्ड पर ट्रांसफर कर सकते हैं.
इससे आपको कर्ज चुकाना और भी आसान हो जाएगा.
इसके अलावा सबसे बड़ा फायदा जो आपको बैलेंस ट्रांसफर करके मिलता है, वो ये है कि इंटरेस्ट पर होने वाला आपका खर्च काफी कम हो जाता है. इंटरेस्ट कम खर्च होने का कारण ये है कि आपके दूसरे क्रेडिट कार्ड्स पर आउटस्टैंडिंग बैलेंस जीरो हो जाता है.
जिससे उस पर होने वाले ट्रांजेक्शन पर आपको पहले दिन से इंटरेस्ट नहीं चुकाना होगा. जिसका मतलब है कि आपको इंटरेस्ट फ्री पीरियड का लाभ मिलेगा.यह बात ध्यान देने वाली है कि बैलेंस ट्रांसफर पर वन टाइम फीस लगती है. यह वन टाइम फीस ट्रांसफर अमाउंट का 3 से 5 फीसदी हो सकता है.
कौन से बैंक बैलेंस ट्रांसफर पर पैसे नहीं लेते?
देश में कई बड़े बैंक एक निश्चित समय में बैलेंस ट्रांसफर होने पर कोई इंटरेस्ट नहीं लेते हैं. उदाहरण के लिए एसबीआई कार्ड होल्डर अगर 60 दिनों के भीतर बैलेंस चुका देता है, तो बैंक कार्ड होल्डर से कोई भी इंटरेस्ट नहीं लेता है.
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति 180 दिन का पीरियड सेलेक्ट करता है, तो उसे हर महीने 1.7 फीसदी का चार्ज लिया जाता है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications