Bank Closed Today, Rama Navmi Today: नवरात्रि के नौवें दिन यानी आज बुधवार (1 अक्टूबर) को रामनवमी का महापर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ही के दिन माता दुर्गा की विदाई होती है, ऐसे में काफी लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?

यदि आज के दिन आपका बैंक जाने का प्लान है तो उससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। बैंक का ब्रांच जाने के लिए घर से निकलने से पहले चेक कर लें कि कहीं आज बैंकों में रामनवमी की छुट्टी तो नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि रामनवमी के दिन बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे।
क्या कहता है RBI का हॉलीडे लिस्ट
RBI के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, आज रामनवमी के दिन केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और मेघालय में बैंकों की छुट्टियां है। यानी इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, दिल्ली- मुंबई में बैंकों में पूरी तरह से कामकाज होगा। यानी दिल्ली और मुंबई में बैंक खुले रहेंगे।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
अगर आप यूपी-बिहार-झारखंड या अन्य ऐसे राज्यों में रहते हैं जहां आज बैंक बंद हैं तो वहां ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। यानी आप ब्रांच भले न जा सकें लेकिन पैसे ट्रांसफर करने से लेकर कई तरह के काम ऑनलाइन कर सकते हैं।
इसके अलावा आप बैंक बंद होने के बावजूद भी ATM से पैसे भी निकाल सकते हैं। अब तो कुछ बैंकों ने ATM मशीन के साइड में ही कैश डिपॉजिट और चेक डिपॉजिट की मशीन भी लगा दी है। ऐसे में अब बैंक बंद रहने पर भी आप अपने और दूसरे के अकाउंट में पैसे डाल सकते हैं।
अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अक्टूबर 2025 में बैंकों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें राष्ट्रीय छुट्टियां, राज्य-स्तरीय अवकाश और शनिवार-रविवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि हर राज्य में छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को अपने स्थानीय बैंक शाखा या शिक्षा बोर्ड की नोटिस जरूर चेक करनी चाहिए।
अक्टूबर में प्रमुख बैंक छुट्टियां
- 1 अक्टूबर - विजयदशमी, अयुध पूजा और दुर्गा पूजा (कई राज्यों में अवकाश)
- 2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती (संपूर्ण भारत में अवकाश)
- 3-4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा और दशैन (पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में)
- 6 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा (पश्चिम बंगाल, ओडिशा)
- 7 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा (दिल्ली, पंजाब, ओडिशा)
- 10 अक्टूबर - करवा चौथ (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अवकाश)
- 11 और 25 अक्टूबर - दूसरा और चौथा शनिवार (नियमित छुट्टियां)
- 12, 19 और 26 अक्टूबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 20 से 22 अक्टूबर - दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा और बली प्रतिपदा (कई राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां)
- 23 अक्टूबर - भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती (उत्तर भारत और बिहार में)
- 27-28 अक्टूबर - छठ पूजा (बिहार, यूपी, झारखंड में सबसे बड़ा अवकाश)
- 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (गुजरात में अवकाश)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications