FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट कराते समय ज्यादातर लोग चाहते हैं, उन्हें जबरदस्त रिटर्न चाहिए होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपके लिए ये आर्टिकल लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में आपको FD के कई विकल्प मिलेंगे। इनमें पैसे लगाकर आपको शानदार रिटर्न मिल सकता है। आम तौर पर बैंक के द्वारा किसी भी स्कीम पर 6 से 7 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया जाता है। लेकिन अगर आप बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे डालते हैं, तो आपको 9 प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है।
अगर इन बैंक में आप अपने पैसे डालते हैं तो आपको शानदार रिटर्न तो मिलता ही है साथ ही आपके पैसे भी सुरक्षित रहते हैं। आई आपको बताते हैं कि इन बैंक की किस स्कीम में पैसा लगाकर आपको शानदार रिटर्न मिल सकता है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन बैंक के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को 9 प्रतिशत का रिटर्न दिया जा रहा है। वहीं सामान्य नागरिकों को इस बैंक के द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर आपको 3.75 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत तक की छूट भी मिल रही है। इस बैंक के द्वारा 15 महीने की फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर आपको 8.5 प्रतिशत का मैक्सिमम रिटर्न दिया जा रहा है। वहीं अगर कोई सीनियर सिटीजन 15 महीने की एफडी करता है तो उसे 9 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक जहां आम नागरिकों को 3.5 प्रतिशत से लेकर 8.7 प्रतिशत के बीच इंटरेस्ट दिया जा रहा है। वहीं इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्किम पर वरिष्ठ नागरिकों को 4 से लेकर 9.2 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। ये रेट्स मार्च 2024 से लागू किए गए हैं। इस स्कीम में निवेश करके आपको जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है।
सूर्योदय लघु वित्त बैंक
वहीं अगर बात करें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंशियल बैंक कि तो इस बैंक के द्वारा भी सामान्य नागरिकों को फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर 4 प्रतिशत से लेकर 9.01 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को इस एचडी पर 9.25 प्रतिशत तक का अधिकतम ब्याज मिल रहा है। अलग-अलग टेन्योर के लिए बैंक के द्वारा अलग-अलग रिटर्न परसेंटेज भी सेट किया गया है। इस बैंक के द्वारा 2 साल 1 महीने के पीरियड के लिए की गई फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर 9 प्रतिशत से ऊपर का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक के द्वारा 400 दिनों के पीरियड के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्ट किए गए पैसों पर रेगुलर कस्टमर को 8.4 प्रतिशत का और सीनियर सिटीजन को 9.15 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा अगर आप 5 करोड रुपए तक का फिक्स्ड डिपॉजिट 555 से लेकर 1111 दिनों तक के लिए करते हैं, तो आपको 8.5 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। वहीं इस स्कीम पर सीनियर सिटीजन को 9.25 प्रतिशत का जबरदस्त इंटरेस्ट रिटर्न दिया जा रहा है।
इन बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे इन्वेस्ट करके आप जबरदस्त कमाई कर सकते हैं। इनमें लगभग सभी बैंक 8 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहे हैं, जो आजकल के बड़े बैंक के मुकाबले काफी ज्यादा है। हालांकि इन बैंक की कई ऐसी फिक्स डिपॉजिट स्कीम है जिनमें कम इंट्रेस्ट भी मिल रहा है। लेकिन इनका मैक्सिमम इंटरेस्ट लगभग 9 प्रतिशत से ऊपर ही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications