Bank FD Rates: सुरक्षित और गारटीड रिटर्न के लिए आज भी पहली पसंद पारंपरिक निवेश ही है. सीनियर सिटीडन हों या फिर अन्य निवेशक, सबके लिए बैंकों में अवधि के लिहाज से आकर्षक एफडी हैं. नए साल के मौके पर प्राइवेट सेक्टर की कंपनी फेडरल बैंक ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. इसके तहत एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है. नई दरें 8 फीसदी से ज्यादा हैं.

फेडरल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक एफडी पर हर साल 8 फीसदी तक की ब्याज से इनकम की जा सकती है. फिलहाल सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिनों वाली फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर मिल रही है. इसमें समान्य नागरिकों को 7.5 फीसदी का सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा, जबकि सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
बैंक एफडी पर ब्याज से होगी तगड़ी कमाई
निवेशकों को एक बात ख्याल रखना चाहिए कि ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी से ज्यादा फर्क नहीं समझ आता है. लेकिन लंबी अवधि में इसका फायदा बढ़ी हुई रकम के तौर पर दिखता है. इसे उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए की किसी बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में 5 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया, तो इससे एफडी के रूप में जमा 5 लाख रुपए के निवेश पर 12500 रुपए की इनकम बढ़ जाएगी.
फेडरल बैंक की एफडी पर नई दरें
फेडरल बैंक की नई दरों के बारे में जान लेते हैं. सामान्य ग्राहक को सालाना 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.5 फीसदी की ब्याज दरें ऑफर की जा रही. 2 साल के लिए एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.15 फीसदी प्रति साल और सीनियर सिटीजन को 7.65 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज दरें ऑफर की जा रही.
प्राइवेट बैंक 3 और 4 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा. 5 साल से ज्यादा का फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.60 फीसदी प्रति वर्ष और सीनियर सिटीजन को 7.10 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज दे रहा है.
बैंक FD पर मिलता है टैक्स छूट
बैंक में 5 साल की FDs पर सेक्शन 80C के अंतर्गत एक वित्त वर्ष में 1.50 लाख रुपये तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. यह क्लेम ओल्ड टैक्स रिजीम में ही किया जा सकता है. 5 साल की FDs में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है.
इनकम टैक्स नियम के मुताबिक, हालांकि, FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर FD/TD पर एक वित्त वर्ष में मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपये से ज्यादा है, तो TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) कटता है. सीनियर सिटीजंस के लिए यह लिमिट 50,000 रुपये है. अगर किसी व्यक्ति की इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है, तो वह फॉर्म 15G और 15H भरकर बैंक को FD/TD पर कर TDS कटौती न करने रिक्वेस्ट करना होगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications