Bank Holiday During Durga Puja, Bank Holiday On October : देशभर में नवरात्रि का महाउत्सव चल रहा है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में उत्सव व कार्यक्रम मनाए जाएंगे। ऐसे में बैंक या अन्य संस्थान कब-कब बंद रहेंगे इसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। यदि आपको भी नहीं पता है कि दुर्गा पूजा के दौरान और उसके बाद के दिनों में यानी अगले महीने अक्टूबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और सबसे महत्वपूर्ण कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे, तो चलिए फटाफट आपको बताते हैं...

आज यानी शुक्रवार, 26 सितंबर को कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल में बैंक खुले रहेंगे। दुर्गापूजा की वजह से बैंक की छुट्टी असल में 27 सितंबर, शनिवार से शुरू हो रही है, क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं। ऐसे में 27 सितंबर चौथा शनिवार है जबकि 28 सितंबर को रविवार है।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की बैंक छुट्टियां आमतौर पर सप्तमी (पूजा का सातवां दिन) से शुरू होती हैं। हालांकि, इस साल वीकेंड पड़ने की वजह से बैंक छुट्टियां जल्दी शुरू हो रही हैं।
दुर्गा पूजा के दौरान बैंक छुट्टियों की पूरी सूची
- 27 सितंबर (शनिवार) :- कोलकाता और पश्चिम बंगाल में पंचमी के साथ-साथ चौथे शनिवार के लिए शेष भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 सितंबर (रविवार) :- रविवार को कोलकाता समेत पूरे भारत में बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह बैंक अवकाश दुर्गा पूजा के छठे दिन षष्ठी के साथ मेल खाता है।
- 29 सितंबर (सोमवार) :- दुर्गा पूजा के सातवें दिन महासप्तमी के लिए कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 सितंबर (मंगलवार) :- दुर्गा पूजा के आठवें और सबसे पवित्र दिन महाअष्टमी के लिए कोलकाता और शेष पश्चिम बंगाल में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 1 अक्टूबर (बुधवार) :- दुर्गा पूजा के नौवें दिन महा नवमी के लिए कोलकाता और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 2 अक्टूबर (गुरुवार) :- दुर्गा पूजा के दसवें और अंतिम दिन विजयादशमी के कारण कोलकाता और पश्चिम बंगाल में बैंक कामकाज के लिए बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, दशहरा और गांधी जयंती के कारण शेष भारत में बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर 2025 में बैंक हॉलीडे
- 1 अक्टूबर, बुधवार :- महानवमी को लेकर बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 2 अक्टूबर, गुरुवार :- महात्मा गांधी जयंती और दशहरा को लेकर लगभग सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश (देखें: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली) में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 अक्टूबर, सोमवार :- लक्ष्मी पूजा को लेकर ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 7 अक्टूबर, मंगलवार :- महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अक्टूबर, सोमवार :- दिवाली को लेकर अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 अक्टूबर, मंगलवार :- दिवाली को लेकर आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अक्टूबर, बुधवार :- दिवाली को लेकर हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश जबकि विक्रम संवत नया साल को लेकर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 अक्टूबर, गुरुवार :- भाई दूज को लेकर गुजरात, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 अक्टूबर, शुक्रवार :- निंगोल चकौबा को लेकर मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अक्टूबर, सोमवार :- छठ पूजा को लेकर बिहार, झारखंड में जबकि 28 अक्टूबर, मंगलवार को छठ पूजा को लेकर सिर्फ बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर, शुक्रवार :- सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications