Bank Holiday Today: नवरात्रि का त्योहार शुरु हो चुका है। वहीं देश के कई राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रमों या धार्मिक उत्सव को लेकर बैंक समेत अन्य सरकारी संस्थाओं में अवकाश घोषित है। ऐसे में यदि बैंक से जुड़ा कोई आपका काम है जिसके लिए ब्रांच जाना अनिवार्य है, तो उससे पहले इस खबर को जरूर जान लें कि इस महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे और कब-कब रहेंगे, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, आज 23 सितंबर मंगलवार को जम्मू और श्रीनगर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद की छुट्टी घोषित की गई है। ये छुट्टी पूरे देश में नहीं है, सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लिए है।
क्यों बंद है बैंक?
जम्मू-कश्मीर में आज का बैंक हॉलिडे महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के मौके पर रखा गया है। हरि सिंह जम्मू-कश्मीर के आखिरी शासक यानी राजा थे। इस दिन को स्थानीय स्तर पर सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
सितंबर में किस-किस दिन बैंक हॉलिडे?
आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इस हफ्ते भी 27 सितंबर (चौथा शनिवार) और 28 सितंबर (रविवार) को बैंक बंद रहेंगे। यानि अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम करना है, तो 26 सितंबर तक निपटा लें।
- 27 सितंबर (शनिवार) चौथा शनिवार है, इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 सितंबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 29 सितंबर (सोमवार) को अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में महा सप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 30 सितंबर (मंगलवार) को कई शहरों जैसे अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, पटना और रांची में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसे में आप घर बैठे भी पैसों के लेनदेन समेत अपना अधिकतर काम ऑनलाइन सेवाओं के ज़रिए कर सकते हैं। आजकल डिजिटल बैंकिंग के समय में पैसों का ट्रांजैक्शन आसानी से हो जाता है। आप एटीएम से कैश निकालने के अलावा, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और ऐप्स से पेमेंट और ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications