Bank Holidays in September 2025 : गणेश चतुर्थी के त्योहार के साथ फेस्टिव सीज़न शुरु हो चुका है और अब तमाम सरकारी व प्राइवेट संस्थान अलग-अलग दिनों में अलग-अलग कारणों से अधिकतर समय बंद रहेंगे। ऐसे में आम लोगों के लिए बैंकिंग सेवाओं को लेकर जानकारी होनी बहुत जरूरी है कि आने वाले महीने यानी सितंबर 2025 में कब-कब बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि आमतौर पर हर किसी को बैंक से जुड़ा कोई-न-कोई काम होता ही है।

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर चेक कर लें। सितंबर 2025 में छुट्टियों की भरमार है, क्योंकि कई त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों के चलते अलग-अलग दिनों पर बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में जैसे कर्मा पूजा, ओणम, ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा, नवरात्रि स्थापना और दुर्गा पूजा जैसे अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।
बता दें कि नियमित छुट्टियों के अलावा, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। इसलिए, अपनी बैंक शाखा में जाने से पहले अपने राज्य के हिसाब से छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें ताकि आपको कोई परेशानी न हो। तो चलिए जान लेते हैं कि सितंबर में किस राज्य में कौनसे अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
यहां देखें बैंक अवकाश की फुल लिस्ट (Bank Holidays in September 2025)
3 सितंबर, 2025 (बुधवार) को बैंक अवकाश -: झारखंड में कर्मा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
4 सितंबर, 2025 (गुरुवार) को बैंक अवकाश -: केरल में प्रथम ओणम पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।
5 सितंबर, 2025 (शुक्रवार) को बैंक अवकाश -: गुजरात, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद, विजयवाड़ा, मणिपुर, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, झारखंड, जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद और थिरुवोणम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर, 2025 (शनिवार) को बैंक अवकाश -: ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा के अवसर पर सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
12 सितंबर, 2025 (शुक्रवार) को बैंक अवकाश -: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद आने वाले शुक्रवार को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर, 2025 (सोमवार) को बैंक अवकाश -: नवरात्रि स्थापना के अवसर पर राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर, 2025 (शनिवार) को बैंक अवकाश -: महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर, 2025 (सोमवार) को सितंबर में बैंक अवकाश -: महासप्तमी और दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
30 सितंबर, 2025 (मंगलवार) को बैंक अवकाश -: त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और महाअष्टमी/दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications