Bank Holidays : यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो अपने नजदीकी ब्रांच में जाने से पहले भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट को एक बार जरूर देख लें। अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या गाधी जयंती जैसे राष्ट्रीय त्योहारों या अन्य राष्ट्रीय मौकों पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। वहीं, क्षेत्रीय त्योहारों या अन्य मौकों पर राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर बैंक अवकाश घोषित करती हैं।

ऐसे में सवाल है कि क्या अगले चार दिन जिसमें रविवार की साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल है, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे? तो चलिए जानते हैं किन राज्यों में कब-कब और किन अवसरों को लेकर बैंक बंद रहेंगे...
सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 4 और 5 सितंबर : केरल में गुरुवार और शुक्रवार को ओणम के अवसर पर लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।
- 5 सितंबर : ईद-ए-मिलाद और थिरुवोनम के अवसर पर गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद, विजयवाड़ा, मणिपुर, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, झारखंड, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 सितंबर : ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और इंद्रजात्रा के कारण सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 सितंबर : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (ईद 6 सितंबर, 2025 को मनाई जाएगी) के बाद आने वाले शुक्रवार को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 सितंबर : राजस्थान में नवरात्र स्थापना के लिए बैंक बंद हैं।
- 23 सितंबर : महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 सितंबर : महासप्तमी/दुर्गा पूजा के कारण त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 सितंबर : महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा के लिए त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद हैं।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके ज़रिए अधिकांश नियमित लेनदेन मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से डिजिटल रूप से किए जा सकते हैं। ग्राहक डिजिटल केवाईसी के ज़रिए खाते की शेष राशि की जांच कर सकते हैं, NEFT, RTGS, IMPS या UPI के ज़रिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। बिल और EMI का भुगतान भी कर सकते हैं। इसके अलावा, सावधि और आवर्ती जमाएं खोल या बंद कर सकते हैं, खोए हुए डेबिट या क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं, चेक बुक या स्टेटमेंट का रिक्वेस्ट कर सकते हैं, और नया बचत खाता भी ओनलाइन खोल सकते हैं।
लगातार 4 दिन बंद नहीं रहेंगे बैंक
चूंकि केरल समेत अन्य कुछ राज्यों में अलग-अलग त्योहार को लेकर गुरुवार या शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे जबकि देशभर में शनिवार को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है और आरबीआई के मुताबिक बैंक में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है।
इसके अलावा रविवार को साप्ताहिक छुट्टी है। ऐसे में बैंक लगातार चार दिन बंद नहीं रहेंगे लेकिन अगले चार दिन में से रविवार समेत तीन दिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications