PSU Bank Car, Mortgage Loan Interest Rates Offers 2025: फेस्टिव सीज़र शुरु होने के साथ तमाम कंपनियां चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट, सभी अपने-अपने स्तर पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर पेश करती हैं।

अब इसी कड़ी में दिग्गज सरकारी बैंकिंग कंपनी बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, बैंक ने कार लोन और मॉर्गेज लोन (जिसे प्रॉपर्टी पर लोन भी कहा जाता है) की ब्याज दरों में कटौती की है।
बैंक ने गुरुवार (28 अगस्त) को घोषणा की कि कार लोन और मोर्गेज लोन पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की गई है। नई ब्याज दर नए वाहन खरीदने के लोन पर लागू होगी और यह ग्राहक के क्रेडिट प्रोफाइल पर आधारित होगी।
अब क्या है कार लोन की नई ब्याज दर?
बैंक ऑफ बड़ौदा के जारी बयान के मुताबिक, बैंक ने अपनी फ्लोटिंग कार लोन ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाकर अब 8.15 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया है, जो पहले 8.40 फीसदी प्रति वर्ष थी।
बैंक द्वारा घटाया गया यह दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पॉलिसी रेपो रेट में 100 बेसिस प्वाइंट्स की कमी के बाद बैंक की दरों में की गई अतिरिक्त कटौती का हिस्सा है।
मॉर्गेज लोन की दरों में कटौती (Mortgage Loan)
बैंक ने कार लोन के साथ-साथ अपने Baroda Mortgage Loan (Loan Against Property) की ब्याज दर भी घटा दी है। अब यह दर 9.85 फीसदी प्रति वर्ष से घटकर 9.15 फीसदी प्रति वर्ष हो गई है। मॉर्गेज लोन एक ऐसा लोन है जिसमें ग्राहक अपनी संपत्ति को गिरवी रखकर पैसे प्राप्त कर सकता है। मॉर्गेज लोन को आम भाषा या सामान्य तौर पर प्रॉपर्टी पर लोन भी कहा जाता है।
कार लोन लेने के लिए ऑनलाइन सुविधा
ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा कार लोन के लिए बैंक के Baroda Digital Car Loan डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने यह भी बताया कि 6 महीने की एमसीएलआर से जुड़े ऑटो लोन अब 8.65 फीसदी की दर पर उपलब्ध होंगे। इससे घर और कार खरीदने वालों को EMI कम चुकानी पड़ेगी।
होम लोन के ब्याज दर में भी कटौती
बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दर में भी कटौती की है। बैंक ने होम लोन ब्याज दर को 9.85 फीसदी से घटाकर 9.15 फीसदी कर दिया है।
घर और कार खरीदने वालों पर EMI का भार होगा कम
बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय मुदलियार ने कहा है कि कार लोन पर विशेष ऑफर से कार का मालिक बनना आसान और सस्ता होगा। इसके अलावा, मॉर्गेज लोन ऑफर अब और भी प्रतिस्पर्धी है, जिससे ग्राहक अपनी प्रॉपर्टी से अधिक मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि CIBIL स्कोर के आधार पर ग्राहक 55 बीपीएस से 300 बीपीएस तक की ब्याज दर में कटौती का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications