नई दिल्ली, मार्च 24। अर्थव्यवस्था को कई कंपोनेंट में विभाजित किया जाता है जिन्हें सेक्टर के नाम से जाना जाता है। ये सेक्टर या उद्योग विभिन्न प्रकार की फर्मों से बने होते हैं, जो उपभोक्ताओं को सामान और सेवाएँ बेचती हैं। बैंकिंग सेक्टर इन्हीं सेक्टरों में से एक है। यह उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में कार्य करता है। यह अर्थव्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली उद्योगों में से एक है। इसलिए हम आपके लिए एक बैंकिंग म्यूचुअल फंड की जानकारी लेकर आए हैं, जिसने अपने निवेशकों को साल भर में अच्छा रिटर्न दिया है। जानते हैं इस फंड की डिटेल।
एलआईसी एमएफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
इस फंड को एलआईसी म्यूचुअल फंड द्वारा 27 मार्च 2015 को लॉन्च किया गया था। यह एक ओपन एंडेड सेक्टोरल फंड है जो मुख्य रूप से बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनियों में निवेश करता है। 22 मार्च 2022 तक फंड की एनएएवी 14.1698 रुपये है। 28 फरवरी, 2022 तक फंड के पास एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 53.53 करोड़ रुपये है। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.47 फीसदी है।
कम से कम कितना निवेश
फंड में आवश्यक न्यूनतम निवेश 5000 रुपये है और न्यूनतम अतिरिक्त निवेश 500 रुपये है। इस फंड में निवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम एसआईपी राशि 1000 रुपये है। वैल्यू रिसर्च ने इस फंड को 1 स्टार दिया है, क्योंकि ये एक बहुत ही उच्च जोखिम वाला फंड है, जिसका मतलब है कि निवेश पर नुकसान का जोखिम भी है। हालांकि, फंड ने 2 साल के निवेश में अच्छा प्रदर्शन किया है और 60% से अधिक एब्सॉल्यूट रिटर्न और एसआईपी में 20% से अधिक रिटर्न दिया है।
चेक करें लम्प-सम इंवेस्टमेंट रिटर्न
लम्प-सम (एक बार में निवेश करना) निवेश पर रिटर्न की बात करें इसका 1 साल, 2 साल, 3 साल, 5 साल और फंड की शुरुआत से एब्सॉल्यूट रिटर्न क्रमश: 7.31 फीसदी, 62.33 फीसदी, 25.28 फीसदी, 33.26 फीसदी और 41.70 फीसदी रहा है। इन अवधियों का सालाना रिटर्न क्रमश: 7.31 फीसदी, 27.32 फीसदी, 7.79 फीसदी, 5.91 फीसदी और 5.11 फीसदी रहा है।
ये है एसआईपी रिटर्न
एसआईपी रिटर्न की बात करें इसका 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न क्रमश: -0.16 फीसदी, 20.61 फीसदी, 20.71 फीसदी और 22.89 फीसदी रहा है। इन अवधियों का सालाना रिटर्न क्रमश: -0.29 फीसदी, 19.19 फीसदी, 12.62 फीसदी और 8.18 फीसदी रहा है।
चेक करें फंड का पोर्टफोलियो
एलआईसी एमएफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने प्रमुख रूप से भारतीय इक्विटी में 99.06 प्रतिशत निवेश किया है, जिसमें लार्ज-कैप शेयरों में 62.1 प्रतिशत, मिड-कैप शेयरों में 13.46 प्रतिशत और स्मॉल-कैप शेयरों में 2.89 प्रतिशत निवेश है। फंड में अधिकांश पैसा वित्तीय, बीमा और स्वास्थ्य सेवा कंपनियों में निवेश किया जाता है। इसी कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में, इसका वित्तीय और बीमा उद्योगों में कम निवेश है। फंड की टॉप 5 होल्डिंग्स में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शामिल हैं। हालांकि ध्यान रहे कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं। निवेश करने से पहले योजना से संबंधित सभी दस्तावेज और नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications