Personal Loan: आजकल पर्सनल लोन लेना बेहद आसान हो गया है। मोबाइल ऐप से लेकर बैंक की वेबसाइट तक हर जगह चंद क्लिक में लोन मिल जाता है। लेकिन जितना आसान लोन मिलना हुआ है, उतना ही बढ़ गया है गलत फैसले लेने का खतरा भी। कई बार लोग जल्दीबाज़ी में बिना शर्तें समझे लोन ले लेते हैं और बाद में पछताते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार लोन ले रहे हैं या फिर सोच रहे हैं कि लोन की जरूरत है, तो ये बातें जरूर जान लें।

1. लोन देने वाले की भरोसेमंद पहचान करें
सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आप लोन किससे ले रहे हैं। क्या वो बैंक है, कोई एनबीएफसी (NBFC) है या फिर कोई मोबाइल ऐप? इंटरनेट पर कई नकली ऐप या कंपनियां भी मौजूद हैं, जो लुभावने ऑफर देकर लोगों को फंसा लेती हैं। इसलिए हमेशा उसी संस्था से लोन लें जो आरबीआई से रजिस्टर्ड हो और जिसके बारे में आप अच्छी तरह से जांच कर सकें।
2. ब्याज दरों की तुलना जरूर करें
पर्सनल लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है, इसलिए उस पर ब्याज भी ज्यादा होता है। किसी बैंक या ऐप से लोन लेने से पहले अलग-अलग संस्थाओं की ब्याज दरों की तुलना करें। एक ही लोन अमाउंट पर अलग-अलग कंपनियों में ब्याज दर में बड़ा अंतर हो सकता है, जिससे आपकी EMI और कुल चुकाई गई रकम काफी ज्यादा हो सकती है।
3. छिपे हुए चार्ज से सावधान रहें
लोन के साथ प्रोसेसिंग फीस, बीमा चार्ज, लेट पेमेंट चार्ज जैसी चीज़ें जुड़ी होती हैं। कई बार ये चार्ज ग्राहक को पहले नहीं बताए जाते। इसलिए लोन लेते समय यह जरूर पूछें कि कुल लागत कितनी होगी, और कौन-कौन से अतिरिक्त चार्ज लिए जा रहे हैं।
4. EMI कैलकुलेटर से करें योजना
बिना प्लानिंग के लोन लेना आपको परेशान कर सकता है। लोन लेने से पहले EMI कैलकुलेटर की मदद से जानें कि हर महीने आपकी कितनी किस्त बनेगी। यह तय करें कि क्या आपकी आमदनी उस EMI को संभाल सकती है या नहीं। इससे भविष्य में भुगतान करने में कठिनाई नहीं होगी।
5. लोन सिर्फ जरूरत पर ही लें
कई बार लोग घूमने, नया मोबाइल लेने या ऑनलाइन सेल का फायदा उठाने के लिए भी लोन ले लेते हैं। ये आदत धीरे-धीरे कर्ज के बोझ में बदल सकती है। लोन केवल तब लें जब वो वास्तव में जरूरी हो जैसे मेडिकल जरूरत, एजुकेशन, या किसी इमरजेंसी के लिए। याद रखें, जरूरत से ज्यादा कर्ज आपकी क्रेडिट स्कोर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
आखिर में सोच समझकर ही लें फैसला
पर्सनल लोन एक आसान विकल्प जरूर है, लेकिन बिना योजना के इसे लेना आपके लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन सकता है। अगर आप लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें, ताकि आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications