Top 5 Free AI Tools for Startups: आपको अपना बिजनेस शुरू करना है, तो अब आपको सभी काम करना जरूरी नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपका काम काफी ज्यादा आसान हो जाता है। इन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप प्रोडक्ट फोटोशूट, कंपनी के वेबसाइट बनाने और क्रिएटिव तस्वीर बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप अगर कंटेंट राइटर है तो भी इन टूल्स की मदद से बेहतरीन और इनफॉर्मेटिव कंटेंट तैयार कर सकते हैं।
ये एप्लीकेशंस खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो अपना कोई स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं। ये फ्री टूल्स हैं और शुरुआत में आप इन्हें बिना पैसे दिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इनके एडवांस्ड पेड वर्जन भी हैं, जिन्हें आप अपना काम बढ़ने पर खरीद सकते हैं।

चैट जीपीटी
चैट जीपीटी एक शानदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है, जिसकी मदद से आप कई सारे काम कर सकते हैं। अगर आपको स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, तो इसकी मदद से आपको काफी फायदा हो सकता है। अगर आप अपनी कोई कंपनी या वेबसाइट खोलना चाह रहे हैं और उसके टर्म एंड कंडीशन, पॉलिसी, कंपनी के नियम और कॉन्टैक्ट डीटेल्स लिखना चाहते हैं पर आपको आईडिया नहीं है, तो आप चैट जीपीटी को कमांड देकर ,यह सब काम बड़ी आसानी से करवा सकते हैं। अगर आप कंटेंट राइटर है तो भी चैट जीपीटी की मदद से आपका काम काफी ज्यादा आसान हो सकता है। हालांकि लिखे गए कंटेंट को एक बार जरूर पढ़ना होगा, ताकि आप उनमें से काम की चीज ले सके और जो आपके काम का नहीं है, उसे हटा सके और गलतियों को भी सही कर सकें।
ग्रामरली
इंग्लिश कंटेंट लिखते समय अक्सर हमसे गलतियां हो जाती हैं, लेकिन आमतौर पर हमें यह गलतियां समझ नहीं आती हैं, ऐसी छोटी-मोटी कमियां दूसरों पर हमारा खराब इंप्रेशन डाल सकते हैं। ऐसे में आप ग्रामरली एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके इन सभी गलतियों को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं। यह आपके सेंटेंस फॉरमेशन में होने वाली गलतियों को सुधारने की सजेशन देता है साथ ही अगर आपने कुछ गलत स्पेलिंग दी है तो यह उसे भी हाईलाइट करके सही करने के लिए आपको सुझाव देता है। इससे आपका कंटेंट काफी ज्यादा एक्यूरेट और इंप्रेसिव बन जाता है।
पिक्स्लर
आजकल कोई भी वेबसाइट या स्टार्टअप हो बिना फोटो के नहीं चलता है। अगर आप कोई भी कांटेक्ट लिख रहे हैं तो उसके लिए अट्रैक्टिव फोटो और कवर इमेज रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप आसानी से अट्रैक्टिव फोटो एडिटिंग करना चाहते हैं, तो पिक्स्लर आपके लिए अच्छा विकल्प है। यह आपको एडवांस फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर फोटोशॉप वाला एक्सपीरियंस देता है। हालांकि इसके कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं, जिनके लिए कंपनी चार्ज करती है।
कैनवा
अगर आपको फोटो बनानी है, कोई इंफोग्राफिक बनानी है या फिर किसी फोटो में एडिटिंग करनी है, तो कैनवा आपके लिए एक बेहतरीन टूल साबित हो सकता है। कैनवा को आमतौर पर अलग-अलग तरह के कार्ड डिजाइन करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कैनवा में आपको अलग-अलग स्टाइल से फोटो डिजाइन करने की सहूलियत मिलती है, इसके अलावा इसमें कई और आकर्षक फीचर्स हैं, जिन्हें आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन बाकी कुछ फीचर्स को उसे करने के लिए आपको पैसे देने होते हैं।
बैकग्राउंड रिमूवर टूल
अगर आपको कोई फोटो इस्तेमाल करना है और उसका बैकग्राउंड पसंद नहीं आ रहा है तो इसके बैकग्राउंड रिमूव ऑप्शन में जाकर आप उस इमेज के बैकग्राउंड को हटा सकते हैं और आप अपनी फोटो को नए बैकग्राउंड के साथ अपने और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। बैकग्राउंड रिमूवर टूल की मदद से आप बिना कोई पैसे खर्च की आसानी से किसी भी इमेज का बैकग्राउंड हटा सकते हैंं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications