नई दिल्ली, जनवरी 17। हर बीतते दिन के साथ निवेश गंभीर होता जा रहा है, क्योंकि पुराने निवेशकों की तुलना में नए निवेशक अधिक जोखिम लेने वाले हैं। जोखिम लेने वालों के साथ ही म्यूचुअल फंड निवेश भी एक नया रूप ले रहा है। अब छोटे पॉकेट वाले निवेशक भी एफडी के बजाय अधिक रिटर्न वाले म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। वे इक्विटी फंड को तरजीह देते हैं। जबकि डेब्ट फंड को फिक्स्ड-इनकम सिक्योरिटी के रूप में जाना जाता है। यहां फिक्स्ड-इनकम सिक्योरिटी किसी भी उस ऑप्शन के लिए हो सकता है, जिसमें पहले से तय मैच्योरिटी अवधि और ब्याज दर होती है, जो निवेशक को रिटर्न के रूप में मिलती है।
डेब्ट फंड का निवेश
ट्रेजरी बिल, कॉरपोरेट बॉन्ड, कमर्शियल पेपर, सरकारी सिक्योरिटीज, और कई अन्य मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स उन सिक्योरिटीज में से हैं, जिनमें डेब्ट फंड निवेश करते हैं। यानी डेब्ट फंड में तय रहता है और नुकसान की संभावना नहीं। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसे डेब्ट फंड, जो बैंकिंग और सरकारी कंपनियों पर फोकस करते हैं, की जानकारी लाएं, जिसे अच्छी रेटिंग मिली है। इससे आपके पैसे सेफ रहने की उम्मीद अधिक है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैंकिंग और पीएसयू डेट डायरेक्ट-ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का एक म्यूचुअल फंड है। इसका कस्टोडियन एसबीआई एसजी ग्लोबल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड है। फंड को 13 मार्च 2013 को लॉन्च किया गया था। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैंकिंग और पीएसयू डेट डायरेक्ट-ग्रोथ को ग्रो सिक्योरिटीज और क्रिसिल द्वारा क्रमशः 4 स्टार और 5 स्टार रेटिंग दी गयी है।
कितना रहा है रिटर्न
आंकड़ों की बात करें तो 14 जनवरी 2022 तक फंड का एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 26.7 रुपये है और फंड का साइज यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 12,802 करोड़ रुपये है। इसका एक्सपेंस रेशियो (एक्सपेंस रेशियो एक सालाना चार्ज होता है, जो फंड हाउस द्वारा लिया जाता है) 0.35 फीसदी है। एकमुश्त निवेश पर फंड का औसत 1 साल का रिटर्न 4.38 फीसदी है, जबकि इस कैटेगरी का औसत रिटर्न 3.98 फीसदी है।
ये है निवेश की प्लानिंग
सरकारी प्रतिभूतियों में 30.55 फीसदी और बेहद कम जोखिम वाली एसेट्स में 65.76 फीसदी निवेश के साथ फंड का 96.33 फीसदी पैसा डेब्ट में लगा हुआ है। फंड की टॉप होल्डिंग्स में भारत सरकार, भारतीय रेलवे, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड, आईसीआईसी बैंक लिमिटेड, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, बीएसएनएल और एफसीआई हैं।
1 साल की कैटेगरी में नंबर 1
फंड के फायदे और नुकसान की बात करें तो फंड का एग्जिट लोड जीरो है, इसका लोअर एक्सपेंस रेशियो 0.35 फीसदी है। फंड की 1 साल की कैटेगरी रैंक 1 है। इसकी होल्डिंग की एएए औसत क्रेडिट रेटिंग है। हालांकि पिछले 1 साल, 3 साल और 5 साल की कैटेगरी के औसत से फंड का सालाना रिटर्न कम है। मगर इस जैसे अन्य बैंकिंग और पीएसयू फंड के मुकाबले इस फंड ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। मौजूदा निवेशक इसमें अपना एसआईपी निवेश जारी रख सकते हैं। इस फंड में निवेश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि निवेश करना या न करना आपका अपना फैसला होगा। हमने यहां इस फंड की सिर्फ जानकारी दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications