नई दिल्ली, फरवरी 6। एक ब्लूचिप म्यूचुअल फंड एसआईपी ज्यादातर लार्ज-कैप/ब्लूचिप कंपनी के शेयरों में निवेश करता है। यूटीआई फंड हाउस का ब्लूचिप म्यूचुअल फंड भी यही करता है। इसमें होता यह है कि ऐसे फंड शेयर बाजार की दिग्गज कंपनियों में निवेश करते हैं। इससे फंड में निवेश पर जोखिम कम हो जाता है और मुनाफे की उम्मीद अधिक रहती है। यहां हम एक ऐसे ही ब्लूचिप फंड की जानकारी देंगे। अहम बात यह है कि इस फंड ने शानदार रिटर्न दिया है और इसे रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बढ़िया रेटिंग भी मिली है।
क्या होती ब्लूचिप कंपनी
एक ब्लूचिप कंपनी का दर्जा किसी कंपनी को उसकी मार्केट वैल्यू के आधार पर दिया जाता है। ब्लूचिप कंपनी बनने के लिए कंपनी की मार्केट कैपिटल लगभग 10 अरब अमेरिकी डॉलर होनी चाहिए। ब्लूचिप या लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड अपना ज्यादातर पैसा इन लिस्टेड कंपनियों में निवेश करेगा। सेबी के नियमों के मुताबिक लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा निवेश इक्विटी मार्केट की टॉप 100 लिस्टेड कंपनियों में होगा।
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान बेस्ट वैल्यू फंड एसआईपी में से एक है, जिसने लंबी अवधि में आकर्षक रिटर्न दिया है। यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान की एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 210.13 रु है। इसकी एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 9703.31 करोड़ रु है, जो काफी अच्छी है। एक्सपेंस रेशियो 1.09 फीसदी है, जो इस कैटेगरी के एवरेज 1.12% से कम है। तो, ईआर कैटेगरी एवरेज से कम है। यह निश्चित रूप से निवेशकों के लिए लाभदायक है क्योंकि कम ईआर का मतलब है कि फंड हाउस आपके पैसे का कम प्रतिशत अपने आधिकारिक प्रबंधन खर्चों में उपयोग करेगा।
5 स्टार रेटिंग
इस म्यूचुअल फंड एसआईपी को प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने 5 स्टार रेटिंग दी है। यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान के एसआईपी का संपूर्ण (एब्सॉल्यूट) रिटर्न लंबी अवधि में सबसे अधिक आकर्षक है। पिछले 1 साल में एसआईपी रिटर्न 10.78%, पिछले 2 वर्षों में 37.86% और पिछले 3 वर्षों में इसने 47.5% रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में इसका रिटर्न 62.31% रिटर्न रहा है। फंड के एसआईपी का वार्षिक रिटर्न पिछले 2 वर्षों में 34.16% और पिछले 1 वर्ष में 20.43% रहा।
एब्सॉल्यूट रिटर्न कितना रहा
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान का एब्सॉल्यूट म्यूचुअल फंड रिटर्न 5 साल के लिहाज से सबसे ज्यादा है। पिछले 1 साल में इसका रिटर्न 22.48% रहा है। पिछले 2 वर्षों में इसने 54.98% रिटर्न और पिछले 3 वर्षों में इसने 75.25% रिटर्न दिया है। इसका पिछले 5 वर्षों का रिटर्न 115.08% रिटर्न रहा है। यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान की इक्विटी होल्डिंग 98.62% है। फंड का लार्ज कैप निवेश 74.79%, मिड कैप निवेश 8.24% और स्मॉल कैप निवेश 4.36% है।
ये हैं टॉप शेयर
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम की कुल 51 शेयरों में टॉप 10 इक्विटी होल्डिंग्स में इंफोसिस लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड शामिल हैं। आपको बता दें कि इक्विटी/म्यूचुअल फंड/एसआईपी में निवेश करने से वित्तीय नुकसान का जोखिम रहता है। इसलिए निवेशकों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications