नई दिल्ली। आजकल बच्चों को लगता है कि उनके पास अच्छी कार हो। अगर आप भी एक पिता के रूप में चाहते हैं कि आपके बेटे के पास 18 साल की उम्र में शानदार कार हो तो यह बड़े आराम से संभव है। अगर आप ऐसा चाहते हैं, तो आपको एक खास वित्तीय प्लानिंग को अपनाना पड़ेगा। ऐसा करने से जैसे ही आपका बेटा 18 साल का होगा, उसके लिए शानदार कार खरीदने लायक पैसा आपके पास होगा। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं क्या है यह प्लानिंग।
पहले जानें कितने रुपये की कार खरीदना चाहते हैं आप
आमतौर पर बाजार में 5 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक की शानदार इंट्री लेवल कार हरदम उपलब्ध होती है। अगर आप चाहते हैं कि ऐसी कार आप अपने बेटे को 18 साल की उम्र में गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह बड़े आराम से संभव हैं। वहीं अगर आप को लगता है कि आप 10 लाख रुपये से तक की कार बेटे या बेटी को गिफ्ट करना चाहते हैं, तो थोड़ा प्लानिंग में सुधार कर ऐसा करना भी आराम से संभव है।
आइये जानते हैं कि कैसे जमा होगा इतना पैसा
अगर आपके बेटे या बेटी ने अभी जन्म लिया है, तो आपके पास कार के लिए पैसे एकत्र करने के लिए करीब 18 साल हैं। अगर आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें और यह 18 साल तक चलने दें तो आपके पास 6 लाख रुपये से कुछ ज्यादा ही होगा। यहां पर माना जा रहा है कि आपको अपने निवेश पर 10 प्रतिशत का रिटर्न मिले।
अगर इस निवेश पर आपको 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है, तो आपका 1000 रुपये महीने का निवेश 18 साल में करीब साढ़े सात लाख रुपये हो जाएगा।
म्यूचुअल फंड की ढेर सारी स्कीमें हैं, जिन्होंने 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न आसानी से दिया है।
जानिए कैसे एकत्र कर सकते हैं कार के लिए 10 लाख रुपये
अगर आप अपने बेटे या बेटी के लिए 18 साल तक 1700 रुपये महीने का निवेश कर सकते हैं, तो आप आसानी से 10 लाख रुपये से ज्यादा एकत्र कर सकते हैं। अगर आपको 1700 रुपये महीने के निवेश पर 10 फीसदी का रिटर्न मिले तो 10 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं अगर आपको अपने निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है, तो यह फंड 13 लाख रुपये से ज्यादा का हो जाएगा।
अगर बेटे या बेटी की उम्र 5 साल की हो गई है, तब क्या करें
अगर आपका बेटा या बेटी 5 साल का हो गया है, तो भी आप उसके लिए कार खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपका बेटा या बेटी 5 साल का है, तो भी आपके पास निवेश के लिए करीब 13 साल हैं। ऐसे में अगर आप 1600 रुपये महीने का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में करते हैं और आपको अगर 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है, तो आपके पास 5 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं अगर आपको अपने निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है, तो आपके पास 6 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर बेटे या बेटी की उम्र 10 साल की हो गई है, तब क्या करें
अगर आपका बेटा या बेटी 10 साल का हो गया है, तो भी आप उसके लिए कार लायक पैसा आसानी से जुटा सकते हैं। अगर आप अगले 8 साल तक 3500 रुपये महीने का निवेश करते हैं, तो आपके पास 5 लाख रुपये महीने से ज्यादा फंड तैयार हो जाएगा। यह फंड 10 फीसदी का रिटर्न मिलने पर ही तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर आपके इस निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है, तो आपका 3500 रुपये महीने का यह निवेश अगले 8 साल में साढ़े पांच लाख रुपये से ज्यादा का हो जाएगा।
ये है निवेश के लिए सबसे अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीमें
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से पैसा लगाने पर पिछले 10 साल में हर साल औसतन 23.41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से पैसा लगाने पर पिछले 10 साल में हर साल औसतन 21.65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ये हैं निवेश के लिए कुछ और अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीमें
कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से पैसा लगाने पर पिछले 10 साल में हर साल औसतन 19.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से पैसा लगाने पर पिछले 10 साल में हर साल औसतन 19.15 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ये हैं निवेश के लिए कुछ और अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीमें
एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से पैसा लगाने पर पिछले 10 साल में हर साल औसतन 18.78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से पैसा लगाने पर पिछले 10 साल में हर साल औसतन 17.34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ये हैं निवेश के लिए कुछ और अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीमें
डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से पैसा लगाने पर पिछले 10 साल में हर साल औसतन 17.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने हर माह निवेश यानी सिप माध्यम से पैसा लगाने पर पिछले 10 साल में हर साल औसतन 14.95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 12 अप्रैल 2021 की एनएवी के आधार पर की गई है।
सिप : सिप का मतलब सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान होता है। इसे म्यूचुअल फंड की भाषा में एसआईपी भी कहा जाता है। यह आरडी की तरह हर माह निवेश करने का तरीका है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications