नई दिल्ली, फरवरी 19। पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन कुछ उन शेयरों में से एक रहा है, जिन्होंने निवेशकों का पैसा बहुत कम समय में दोगुने से अधिक कर दिया है। पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन का शेयर 1 साल में पैसा दोगुना नहीं बल्कि ढाई गुना कर चुका है। पॉलीप्लेक्स एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो पैकेजिंग, इलेक्ट्रिकल और अन्य औद्योगिक ऐप्लिकेशंस के लिए बाईएक्सियली ओरिएंटेड पॉलिएस्टर (बीओपीईटी) फिल्म बनाती है। आगे जानिए कंपनी का प्रोफाइल और इसके शेयर का रिटर्न।
कहां कहां फैला है कारोबार
विकास ईकोटेक ने उच्च उत्पादकता और कम ओवरहेड्स के नतीजे में कम लागत के माध्यम से पीईटी फिल्म के सबसे अधिक लाभदायक उत्पादकों में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया है। इसके उत्पादों को अमेरिका, यूरोप, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे वैश्विक बाजारों में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी लगातार अपने उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा निर्यात कर रही है।
कितना कराया मुनाफा
पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन का शेयर 1 साल में करीब करीब 151.60 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। बीते एक साल में कंपनी का शेयर 786.95 रु से चढ़ कर 1980 रु पर पहुंच गया है। 151.60 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यदि किसी ने एक साल पहले पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन के शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में 2.50 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
6 महीनों का मुनाफा
पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन का शेयर 6 महीनों में करीब करीब 33 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। बीते 6 महीनों में कंपनी का शेयर 1490.75 रु से चढ़ कर 1980 रु पर पहुंच गया है। 33 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यदि किसी ने 6 महीनों पहले पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन के शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में 1.33 लाख रु हो गयी होगी। 6 महीनों में 33 फीसदी रिटर्न एफडी और पोस्ट ऑफिस जैसी स्कीमों के मुकाबले काफी बेहतर है।
5 सालों का रिटर्न
पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन का शेयर 5 साल में करीब करीब 422 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। बीते 5 साल में कंपनी का शेयर 379.40 रु से चढ़ कर 1980 रु पर पहुंच गया है। 422 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि यदि किसी ने 5 साल पहले पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन के शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि आज 5.22 लाख रु हो गयी होगी।
इन देशों में है मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज
कंपनी की भारत, थाईलैंड, तुर्की, अमेरिका और इंडोनेशिया में मैन्युफैक्चिंग फैसिलिटीज हैं। इसका नोएडा में अपना मुख्यालय है। कंपनी के पास अपने और सहायक कंपनियों के माध्यम से छह मैन्युफैक्चिंग फैसिलिटीज हैं। खटीमा और बाजपुर, उत्तराखंड, रेयॉन्ग प्रांत, थाईलैंड, तेकीर्दाग, तुर्की, डेकाटर, अमेरिका और सेरांग, इंडोनेशिया में इसकी ये सुविधाएं हैं। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान कुल 1839.53 करोड़ रुपये की आय दर्ज की है, जबकि 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान यह 1567.17 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने 30 सितंबर, 2021 को समाप्त अवधि के लिए 96.04 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए 175.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications