नई दिल्ली, जनवरी 9। शेयर बाजार ने नए साल 2022 में एक अच्छी शुरुआत दर्ज की। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों द्वारा खरीदारी किए जाने से बाजार में 2.6 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1,490.83 अंक बढ़ कर 59,744.65 पर और निफ्टी 50 458.65 अंक उछल कर 17,812.70 पर पहुंच गया। शेयर बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते अपट्रेंड जारी रहा। शेयर बाजार को बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने बड़े पैमाने पर सपोर्ट किया। हालांकि सप्ताह के दौरान आईटी और फार्मा ने अंडरपरफॉर्म किया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में से प्रत्येक में 2 प्रतिशत की बढ़त आई। इस दौरान 5 ऐसे शेयर रहे जिन्होंने निवेशकों को 91 फीसदी तक रिटर्न दिया। जानते हैं इन शेयरों के नाम।
सचेता मेटल्स
सचेता मेटल्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 71.35 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 90.79 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 19.55 रु से 37.30 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 37.30 रु पर बंद हुआ। 90.79 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.90 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
एके स्पिनटेक्स
एके स्पिनटेक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 28.25 रु से 52.35 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 85.31 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 26.34 करोड़ रु है। 5 दिन में 8531 फीसदी रिटर्न एफडी और पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 52.35 रु पर बंद हुआ।
केआईएफएस फाइनेंशियल
केआईएफएस फाइनेंशियल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 80.11 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 43.50 रु से 78.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 80.11 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 84.76 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 78.35 रु पर बंद हुआ।
नरेंद्र प्रॉपर्टीज
नरेंद्र प्रॉपर्टीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 20.20 रु से 35.75 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 76.98 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 25.26 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5.65 फीसदी की तेजी के साथ 35.55 रु पर बंद हुआ।
ट्रानवे टेक्नोलॉजीज
ट्रानवे टेक्नोलॉजीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 6.65 रु से 11.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 72.18 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 11.74 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 16 फीसदी की तेजी के साथ 11.45 रु पर बंद हुआ। ध्यान रहे कि शेयर बाजार जोखिम वाली जगह है। इसलिए अच्छे शेयर चुन कर ही निवेश करें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications