Instead of paying $8 to Elon Musk, please invest : ट्विटर के नए मालिक इलॉन मस्क ने ब्लूटिक के लिए 8 डॉलर की फीस लेना शुरू कर दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि भारत में भी 1 माह के अंदर ब्लूटिक वालों से 8 डॉलर के बराबर का शुल्क लेना शुरू कर दिया जाएगा। अगर देखा जाए तो 8 डालर इस वक्त भारतीय रुपये में करीब 657 रुपये होता है। ऐसे में अगर इलॉन मस्क को यह पैसे देने से अच्छा है कि इसकी एसआईपी शुरू कर दी जाए और लाखों रुपये का फंड तैयार कर लिया जाए। अगर आपको लग रहा हो ऐसा संभव नहीं है, तो यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न और एसआईपी के कितना फंड तैयार हो सकता है, इसकी जानकारी ले सकते हैं।

आइये जानते हैं कि 650 रुपये की एसआईपी से कितना तैयार हो सकता है फंड
कई म्यूचुअल फंड स्कीम 500 रुपये महीने की सिप की इजाजत देती हैं। ऐसे में 650 रुपये की सिप आराम से शुरू की जा सकती है। अगर देखा जाए तो 650 रुपये की सिप अगर केवल 10 साल के लिए किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में की जाए और इस पर केवल 12 फीसदी का रिटर्न ही मिले तो आसानी से 1.51 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। वहीं अगर यह रिटर्न 15 फीसदी मिल जाए तो यह फंड 1.81 लाख रुपये का हो सकता है।

अगर यह सिप 20 साल चलाई जाए तो जानिए कितना तैयार होगा फंड
अगर 650 रुपये की सिप को 20 साल तक चलाया जाए और केवल 12 फीसदी का ही रिटर्न मिलते तो आसानी से 6.50 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। वहीं अगर यह रिटर्न 15 फीसदी का हो जाए तो यह फंड करीब 10 लाख रुपये का हो जाएगा।
अगर यह सिप 30 साल चलाई जाए तो जानिए कितना तैयार होगा फंड
अगर 650 रुपये की सिप को 30 साल तक चलाया जाए और केवल 12 फीसदी का ही रिटर्न मिलते तो आसानी से 20.60 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। वहीं अगर यह रिटर्न 15 फीसदी का हो जाए तो यह फंड करीब 45.50 लाख रुपये का हो जाएगा।

अब जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड
यहां पर 3 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जा रहा है।
क्वांट स्मॉल कैप फंड : 49.73 फीसदी
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड : 37.54 फीसदी
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड : 37.42 फीसदी
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड : 33.70 फीसदी
एडलवाइस स्मॉल कैप फंड : 32.51 फीसदी
नोट : इन म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 7 नवंबर 2022 की सुबह की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications