Bharat Bijlee stock : कम पैसे में अगर करोड़पति बनना है, तो शेयर बाजार अच्छी जगह हो सकती है। शेयर बाजार में ढेर सारी ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने निवेशकों के कम पैसे को करोड़ों रुपये में बदल दिया है। ऐसी ही एक कंपनी है भारत बिजली (Bharat Bijlee)। यह कंपनी ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिक मोटर्स, लिफ्ट के लिए गियरलेस मशीन जैसे उत्पाद बनाती है। आइये जानते हैं कि कैसे और कितने दिनों में इस शेयर ने करोड़पति बनाया और आगे क्या हो निवेश की रणनीति। लेकिन इसके पहले जानिए इस शेयर का लेटेस्ट रेट।

जानिए किस रेट पर ट्रेड कर रहा है भारत बिजली का शेयर
शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर भारत बिजली का शेयर एनएसई पर 2408.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। उस दिन यह शेयर 4 फीसदी से ज्यादा यानी करीब 98 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ था। जहां तक एनएसई पर इस शेयर के एक साल के लो की बात है तो यह 1,320.00 रुपये रहा था। वहीं इस शेयर का एक साल का उच्चतम स्तर 2,439.95 रुपये का रहा है। इस कंपनी की इस वक्त मार्केट कैप करीब 1,361 करोड़ रुपये है।

अब जानिए कैसे 25,000 रुपये बने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा
भारत बिजली के शेयर का रेट 19 अक्टूबर 2001 को 5.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा था। जिसका रेट बढ़कर अब 2,439.95 रुपये के स्तर पर आ चुका है। इस हिसाब से देखा जाए अगर किसी ने 2001 में अगर इस शेयर में 25000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है।

जानिए पॉवर सेक्टर पर जानकारों की राय
भारत बिजली का शेयर पॉवर सेक्टर से जुड़ा हुआ है। वहीं जानकारों की राय पॉवर सेक्टर के बारे में काफी अच्छी है। जानकारों के अनुसार जैसे-जैसे जीडीपी बढ़ेगी देश में बिजली की खपत बढेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और रिएन्यूबल एनर्जी पर बढ़ते फोकस के चलते भी पॉवर सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश आता रहेगा। इसका फायदा कंपनी को मिलेगा।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक



Click it and Unblock the Notifications