नई दिल्ली, नवंबर 8। शेयरों में निवेश और कमाई का चांस हमेशा रहता है। जरूरत होती है अच्छा शेयर चुनने की। यदि आप ऐसे शेयर में पैसा लगाते हैं, जिसमें ग्रोथ की संभावना है, तो कम समय में अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। बता दें कि इस समय तीन शेयर ऐसे हैं, जो 80 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, जो भारत में एक प्रमुख निवेश सलाहकार इंस्टिट्यूशन भी है, ने तीन शेयरों के नाम सुझाए हैं, जिनमें कमाई की एक बड़ी संभावना है।
आरएसडब्लूएम
राजस्थान स्पिनिंग एंड वीविंग मिल्स (आरएसडब्लूएम) लिमिटेड भारत की प्रमुख यार्न उत्पादक फर्मों में से एक है और ब्रोकरेज आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। इस शेयर में ब्रोकरेज फर्म ने 375-391 रु पर खरीदने की सलाह दी थी और 700 रु का टार्गेट दिया था। इस तरह यह शेयर 80 फीसदी तक मुनाफा कमाई करा सकता है। बता दें कि वैसे यह शेयर इस समय 491 रु पर है। मौजूदा स्तर से भी यह शेयर 43 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।
कैसे होगा कंपनी को फायदा
मैन-मेड फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए 10,683 करोड़ रुपये (1.44 अरब डॉलर) की पीएलआई और 100% एफडीआई (ऑटोमैटिक रूट) की अनुमति है। मुद्रा योजना के तहत हथकरघा बुनकरों को सपोर्ट से कंपनी की इनकम और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। संगठित रिटेल की बढ़ते विस्तार, फेवरेबल डेमोग्राफिक्स और बढ़ती आय के स्तर से फ्यूचर में वस्त्रों की मांग बढ़ेगी। ये भी कंपनी के लिए फायदेमंद होगा।
स्टरलिंग एंड विल्सन
स्टर्लिंग एंड विल्सन बिजली, सौर ऊर्जा, डेटा सेंटर, डीजल जनरेटर सेट, कोजेन प्लांट, भवन आदि के लिए एक प्रमुख एमईपी और ईपीसी सप्लायर है। ब्रोकरेज ने निवेशकों को इस स्टॉक को "खरीदने" की सलाह की है और शेयर के लिए 750 रु का टार्गेट है। इसे 400-422 रु के मार्केट भाव पर खरीदने की सलाह दी थी। इससे भी निवेशकों को 80 फीसदी तक रिटर्न मिलता। फिलहाल यह शेयर 455 रु के करीब है।
टाटा स्टील
टाटा स्टील भारत के सबसे प्रसिद्ध स्टील निर्माताओं में से एक है। टाटा स्टील को हाल ही में 12वीं बार डिजिटल कम्युनिकेशंस में एक्सीलेंस के लिए स्टीली अवार्ड मिला है। ब्रोकरेज के अनुसार, टाटा स्टील अब भारत में 19.6 मिलियन टन प्रति वर्ष तैयार स्टील क्षमता का दावा करती है। इस शेयर में भी खरीदारी की सलाह दी गयी है। इस समय स्टील की कीमतें अच्छी हैं। अगर स्टील की कीमतें इसी तरह बनी रहती हैं तो टाटा स्टील के शेयर में बढ़ोतरी जारी रहनी चाहिए।
कितने मुनाफे की है उम्मीद
ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1897 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी। इस शेयर को 1260-1310 रु के दायरे में खरीदने को कहा गया था। इस तरह निवेशकों को 48 प्रतिशत की वृद्धि का फायदा मिलता। फिलहाल यह शेयर 1,326.45 रुपये पर कारोबार कर रहा है। मगर मौजूदा स्तर से भी यह निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दे सकता है। इक्विटी में निवेश करना वित्तीय तौर पर जोखिम भरा होता है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि जोखिम के साथ साथ इक्विटी मार्केट में तगड़े रिटर्न की भी गुंजाइश रहती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications