नई दिल्ली, मार्च 3। द ब्राइटकॉम ग्रुप एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी और इसका मुख्यालय हैदराबाद, भारत में है। इसके अन्य कार्यालय अमेरिका, अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, उरुग्वे, मैक्सिको, यूके, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, यूक्रेन, सर्बिया, इज़राइल, चीन और ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहीं पोलैंड और इटली में ये प्रतिनिधियों या भागीदारों के साथ मौजूद है। यह 2020 में फॉर्च्यून इंडिया 500 लिस्ट में 400वें स्थान पर रही थी। इस कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड है। इसके शेयर ने बहुत शानदार रिटर्न दिया है। साल भर में ये शेयर मालामाल करने वाला रहा है।
1 साल का रिटर्न
ब्राइटकॉम का शेयर 3 मार्च 2021 को शेयर बाजार में बीएसई पर 6.92 रु पर था। आज यह 108.30 रु पर पहुंच चुका है। यानी 1463.58 का भारी भरकम रिटर्न। इतने रिटर्न के आधार पर कंपनी का शेयर 1 लाख रु को 15 लाख रु से अधिक बना चुका है। जिस निवेशक ने भी इस कंपनी में निवेश किया होगा उसने भारी मुनाफा कमाया होगा।
6 महीनों का का रिटर्न
ब्राइटकॉम का शेयर 3 सितंबर 2021 को शेयर बाजार में बीएसई पर 35.50 रु पर था। आज यह 108.30 रु पर पहुंच चुका है। यानी 204.79 का जोरदार रिटर्न। इतने रिटर्न के आधार पर कंपनी का शेयर 1 लाख रु को 3 लाख रु से अधिक बना चुका है। निवेशकों का पैसा इसने 6 महीनों के अंदर ही तीन गुना से अधिक कर दिया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 11,192.35 करोड़ रु है।
आज है गिरावट
हालांकि आज ब्राइटकॉम के शेयर में कमजोरी दिख रहीहै। आज ये कल के 113.10 रु के बंद स्तर के मुकाबले सीधे 107.45 रु के स्तर पर खुला है। ये 5 फीसदी की गिरावट है। करीब 1 बजे भी यह शेयर 5.65 रु या 5 फीसदी की गिरावट के साथ 107.45 रु पर ही है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 204.80 रु रहा है। जबकि इसी अवधि का सबसे निचला स्तर 5.82 रु रहा है।
ब्राइटकॉम के नतीजे
दिसंबर 2021 में कंपनी की शुद्ध बिक्री 2,021.33 करोड़ रुपये रही, जो दिसंबर 2020 के 878.55 करोड़ रुपये से 130.08 फीसदी अधिक है। दिसंबर 2021 में तिमाही शुद्ध लाभ 371.45 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2020 में 138.60 करोड़ रुपये से 167.99% अधिक है। दिसंबर 2021 में एबिटा 568.86 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2020 में 250.78 करोड़ रुपये से 126.84% अधिक था।
निवेश से पहले सावधान
हालांकि यदि आप इस कंपनी में निवेश की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। दरअसल ब्राइटकॉम का शेयर काफी नुकसान कराने वाला भी रहा है। जैसे कि बीते 5 दिनों में यह 12.6 फीसदी गिर चुका है। वहीं 1 महीने में यह 38.87 फीसदी फिसला है। इसका तीन महीनों का रिटर्न करीब 13.5 निगेटिव रहा है। दरअसल हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सितंबर 2021 में, ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड के नतीजों में एक फोरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया। कंपनी ने 28 फरवरी को एक नियामक फाइलिंग में इस बात का खुलासा किया। आम तौर पर ऐसी घटनाओं का कंपनी के शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ता है। बाजार नियामक ने डेलॉयट टौच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी को ब्राइटकॉम की किताब का फॉरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications