नई दिल्ली, जून 29। पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) हमेशा अपने ग्राहको के लिए किफायती रिचार्ज प्लान लाता रहता है। बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान के लिस्ट में अनेकों ऐसे प्लान है जो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के मुकाबले सस्ते और ज्यादा फायदे देने वाले हैं। सरकारी कंपनी छोटे और लंबे समय सीमा के लिए अनेकों रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती है। बीएसएनएल का एक ऐसा प्लान भी है जिसमें साल भर तक भरपूर डंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। चलिए आपको बीएसएनएल के इस बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में बताते है।
1,999 रु का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल के 1,999 रुपए के इस स्पेशल रिचार्ज प्लान में 365 दिनों यानी की पुरे साल की वैधता मिलती है। 1,999 रुपए के रिचार्ज में पूरे साल के लिए डंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएम समेत कई अन्य एडिशनल बेनिफिट्स मिलता हैं। ग्राहकों को इस रिचार्ज में कुल 6000 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। अगर आप 600 जीबी डाटा समय के पहले खत्म कर देते है तो इंटरनेट सेवा बंद नहीं होगी लेकिन इसकी स्पीड घटकर 80 केबी प्रति सेकेंड की हो जाएगी। इस प्लान की खासियत है कि ग्राहक को डेटा रोज के कोटा के हिसाब से नही मिलेगा वह अपनी सुविधा अनुसार डेटा खर्च कर सकता है। प्लान में साल भर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी साथ ही ग्राहकों को 30 दिनों के लिए पीआरबीटी, एरोस नाउ और लोकधुन का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
अन्य कंपनियों नही देती इतनी सुविधा
बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान अपने आप में यूनिक है। दुसरे टेलिकॉम ऑपरेटर कम प्राइस में इतने बेनेफिट्स नही देते। आइए जानते है कि प्राइवेट ऑपरेटर के सालान रिचार्ज प्लान में क्या सुविधाएं उपलब्ध है।
एयरटेल का सालाना प्लान
भारती एयरटेल के रिचार्ज लिस्ट में बीएसएनएल के प्राइस रेंज का एक रिचार्ज प्लान है। यह रिचार्ज प्लान 1,799 रुपए का है। 1,799 के रिचार्ज पर यूजर्स को 365 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री एसएमएस मिलेगा। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहको को केवल 24 जीबी की डेटा उपलब्ध होगी। एयरटेल के पास एक 2,999 रुपए का एक रिचार्ज प्लान भी है। इस प्लान के साथ एयरटेल 365 दिनों तक रोजाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन देती है।
वोडाफोन-आइडिया
बीएसएनएल के रिजार्ज रेंज में वीआई के पास भी 1,799 रुपए का ही रिचार्ज प्लान है। कंपनी 1,799 के प्लान में वीआई 265 दिन के लिए 24 जीबी कुल इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications