जुलाई 2024 में मोबाइल यूजर्स को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से बड़ा झटका मिला था. भारत की बड़ी कंपनियों जैसे जियो, एयटेल और वोडाफोन, इन तीनों ने अपने प्लान में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद मोबाइल यूजर्स के पास एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का ही विकल्प रहे जाता है. आज हम आपको BSNL के ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले है, जिसमें आपको 600 GB डेटा तक मिल जाता हैं.

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्लान के लिए मोबाइल यूजर्स में प्रसिद्ध है. आज हम BSNL के उन प्लान के बारे में बताने वाले है.
एक साल से अधिक वैधता वाला प्लान
BSNL के इस प्लान को लेने के बाद आप एक साल से ज्यादा दिनों तक फ्री रहते हैं. इस प्लान की अवधि 395 दिनों तक की है. 395 दिन यानी एक साल से भी ज्यादा आपको इस प्लान की वैधता मिलती है. वहीं इसी कीमत पर दूसरी कंपनी सेम प्लान 365 दिनों के लिए देती है.
इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को 13 महीनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. वहीं हर दिन उन्हें 2GB तक का इंटरनेट डेटा दिया जाता है. इसके अलावा यूजर्स को एसएमएस की भी सुविधा मिलती है. अगर इस प्लान की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 2,399 रुपये हैं.
एक साल की वैधता वाला प्लान
इस प्लान की अवधि पूरे एक साल की है. इस प्लान को लेने के बाद आप एक साल तक फ्री हो जाते है. इस प्लान में मोबाइल यूज़र्स को कुल 600GB का डेटा मिलता है. यह डेटा यूजर्स को एक साल के लिए मिलता है. यूजर्स इस डेटा का इस्तेमाल अपने हिसाब से कर सकते हैं. इस डेटा में कोई भी लिमिट नहीं है.
600 GB डेटा के अलावा यूज़र्स को हर दिन 100 SMS फ्री मिलते हैं. वहीं यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 30 दिनों के लिए मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स की सुविधा देता है. इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है.
एक साल से कम अवधि वाला प्लान
इस प्लान की अवधि 336 दिनों की है. यह प्लान बाकि दो प्लान से सस्ता है. इस प्लान की कीमत 1499 रुपये हैं.वहीं इस प्लान के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की बात करें तो, इसमें यूजर्स को 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, 24GB डेटा और हर रोज 100 फ्री SMS दिए जाते हैं.
अगर आप ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते, तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. वहीं अगर इस प्लान को महीने के हिसाब से देखे तो इस प्लान की कीमत 125 रुपये होती है. इसके अलावा आप इस प्लान के अंतर्गत हर दिन 2GB डेटा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान पूरे 336 दिन तक बड़े आराम से चल सकता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications