नई दिल्ली। दिहाड़ी पर काम करने वाली एक महिला आज साल में अच्छा खासा कारोबार कर रही है और करीब 7 लाख रुपये साल कमा भी रही है। लेकिन यह सब हुआ कैसे। इसमें बस दो बाते काम आईं। एक तो वह कुछ करना चाहती थी, दूसरा उसने उसके लिए किया भी। अगर आप भी कुछ करना चाहते हैं तो आपके पास भी इस महिला जैसे बनने का मौका है। बस जरूरत है कि आप एक बार तय कर लें कि आप क्या कर सकते हैं। इसके बाद तो आगे बढ़ने के रास्ते ही रास्ते हैं।
पीएमईजीपी योजना वाले दे रहे इस महिला का उदाहरण
प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) के तहत सरकार ऐसे जरूरतमंद और उत्साही लोगों को मदद कर रही है। यह मदद प्रोजेक्ट बनाने से लेकर पैसे देने तक की है। इस महिला ने भी पीएमईजीपी से मदद लेकर अपना कारोबार शुरू और सफलता की मिशाल बन गई है। स्थिति यह है कि पीएमईजीपी वाले इस महिला का उदहारण देकर दूसरे लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले की पपना की ये सक्सेस स्टोरी
आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले की पपना मनी चांदना दिहाड़ी पर काम करके अपने दिन गुजार रही थीं। लेकिन वह चाहती थीं कि एक दिन उनका भी काम हो और उनकी इस ललक ने उनको आज कहां से कहां पहुंचा दिया। अब पपना सालाना 7 लाख रुपये तक कमा रही हैं और 8 अन्य महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रही हैं। पपना ने प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (पीएमईपीपी) योजना के तहत 12 लाख रुपये का लोन लिया और इंसटेंट चपाती व पूड़ी मेकिंग यूनिट की शुरुआत कर दी। 3 साल में वह अब अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज ने भी पपना की सफलता की कहानी लोगों को बताई है।
पपना को मिली लोन के साथ ट्रेनिंग
पपना पहले घर के जरूरी खर्च पूरा करने के लिए कस्बे में दिहाड़ी कर्मचारी के तौर पर काम करती थीं। इसी दौरान उनको पता चला कि सरकार कारोबार शुरू करने के लिए लोन और ट्रेनिंग दोनों दे रही है। इसके बाद वह अपने पति पपना नरसिम्हाराव को लेकर जिला उद्योग केंद्र गईं। यहां पर जानकारी मिलने के बाद उन्होंने लोन के लिए आवेदन किया। यहां पर ही उन्हें इंसटेंट फूड मेकिंग यूनिट लगाने की सलाह दी गई थी। उद्योग केंद्र ने उनकी रुचि को देखते हुए सलाह देने के साथ ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में मदद भी की। इसके बाद पहले उनको इंसटेंट फूड मेकिंग यूनिट चलाने की ट्रेनिंग दी गई और बाद में 12 लाख रुपये का लोन दिया गया। बस इसके बाद 3 साल में पपना ने सफलता की कहानी लिख दी। आज वह सारे खर्च निकालकर करीब सालाना 7 लाख रुपये तक कमा रही हैं और करीब 8 महिलाओं को काम भी उपलब्ध करा रही हैं।
शुरू में आई कई दिक्कतें, लेकिन निकले रास्ते
पपना के अनुसार शुरू के साल में कई तरह की दिक्कतें आईं। इस दौरान उनकी चपाती बन तो जाती थीं, लेकिन ग्राहक नहीं थे। लेकिन कुछ समय बाद ग्राहक भी तैयार हो गए। 3 साल बाद सब कुछ अच्छा चल रहा है। पपना के अनुसार उनकी यूनिट में 8 महिलाएं काम कर रही हैं। उनका वेतन और अन्य खर्च निकालने के बाद उनको हर माह करीब 50,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक की बचत हो जाती है।
कारोबार शुरू करने के लिए आप भी ले सकते हैं मदद
पीएमईजीपी योजना की शुरुआत वर्ष 2008-09 में हुई थी। इस योजना का उद्देश्य सेल्फ इम्प्लॉयमेंट को बढ़ावा देना था। इस योजना के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र का व्यक्ति सेवा क्षेत्र में 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सरकार से लोन ले सकता है। इस स्कीम के तहत पूरी प्रोजेक्ट की लागत का 90 फीसदी तक लोन दिया जाता है। वहींं रूरल एरिया में प्रोजेक्ट कॉस्ट का 25 फीसदी और अर्बन एरिया में 15 फीसदी सरकार की सब्सिडी के रूप में देती है।
कैसे करें पीएमईजीपी से मदद के लिए अप्लाई
पीएमईजीपी के तहत अगर लोन लेना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर आपको सारी जानकारी मिलेगी। यह लिंक है https://kviconline.gov.in/pmegpeportal/jsp/pmegponline.jsp
पीएमईजीपी से लोन के लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए आपके पास आधार नंबर होना चाहिए। यहां पर बताना होता है कि जिला उद्योग केंद्र या खादी बोर्ड के माध्यम से आप किसी प्रोजेक्ट के तहत लोन लेना चाहते हैं। इसके अलावा आपको लोन के लिए बैंक भी चुनने का अधिकार होता है।
पीएमईजीपी की मदद से तैयार करें प्रोजेक्ट रिपोर्ट
पीएमईजीपी से जिस कारोबार के लिए लोन लेना चाहते हैं। उसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना कर देनी होती है। यदि आप प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं बना सकते हैं, तो परेशानी की जरूरत नहीं है। पीएमईजीपी की वेबसाइट पर आपके लिए यह तैयार करके रखी गई हैं।
https://kviconline.gov.in/pmegpeportal/pmegphome/index.jsp
इस वेबसाइट की मदद से आप अपनी प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं। यह वेब पेज खुलने के बाद आपके बांई तरफ डाउनलोड मॉडल प्रोजेक्ट का ऑप्शन दिखेगा। यहां से आप मॉडल रिपोर्ट देख कर अपने बिजनेस के हिसाब से प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications