सोने में निवेश करना काफी समय से भारतीयों की पहली पसंद रही है। सोने में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। सोना में निवेश करने पर काफी अच्छा मुनाफा मिलता है। सोना आज भारत के लोगों का सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है।
नई दिल्ली, मार्च 25। सोने में निवेश करना काफी समय से भारतीयों की पहली पसंद रही है। सोने में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। सोना में निवेश करने पर काफी अच्छा मुनाफा मिलता है। सोना आज भारत के लोगों का सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। तो अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। भले ही सोने को करेंसी में इस्तेमाल नहीं किया जाता है, लेकिन इसे पैसे के तौर पर अवश्य इस्तेमाल किया जा सकता है।

वास्तव में, सोने को करीब 3 हजार साल से भी ज्यादा वक्त से लोग स्टोरेज करते आ रहे हैं। आज हम यहां आपको सोने से जुड़ी एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए इसे खरीदना न सिर्फ आसान बनाती है बल्कि आपके जेब पर भी इसका बोझ नहीं पड़ेगा। इस स्कीम का नाम है डिजिटल गोल्ड। डिजिटल गोल्ड एक ऐसा जरिया है, जिससे आप सोने में निवेश करते हैं। ये एक दम सुरक्षित निवेश है। खास बात ये है कि इसे एक रुपए में भी खरीद जा सकता है। चलिए आपको बताते है कि कैसे करें डिजिटल गोल्ड की खरीद? क्या हैं इसके नफा और नुकसान? Gold या Real Estate : जानिए आप कहां पर लगाएं पैसा
क्या है डिजिटल गोल्ड
जब आप खुद दुकान पर सोने की खरीददारी करने जाते हैं तो उसमें कई तरह के जोखिम हैं, जैसे- सोने की सही और उसकी शुद्धता की पहचान करना। उसके बाद सुरक्षित तरीके से रखना। इसके अलावा, हम इस वक्त जिस महामारी के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में सोने के डीलर्स या ज्वैलरी स्टोर्स पर जाना ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में डिजिटल गोल्ड को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है, ग्राहक की मांग पर इसे विक्रेता की ओर से बीमा कर स्टोर किया जा सकता है। ऐसे में शारीरिक तौर पर सोने की खरीद करने में जो भी समस्या आती है, उसका इसके जरिए समाधन हो जाता है। डिजिटल गोल्ड में कहीं से भी निवेश के लिए आपको सिर्फ आपको इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग की जरूरत पड़ती है।
कौन-कौन सी कंपनियां देती हैं डिजटली गोल्ड की सुविधा
आप डिजटली गोल्ड में कई तरह से निवेश कर सकते हैं, जैसे- पेटीएम, गूगल पे और फोन पे. ब्रोकर्स जैसे एचडीएफसी सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल के पास भी डिजिटल गोल्ड में निवेश के विकल्प हैं।
वर्तमान में तीन कंपनियों डिजिटल गोल्ड में निवेश के विकल्प दे रही हैं, ये हैं-
1-ऑगमोन्ड गोल्ड लिमिटेड
2.(एमएमटीसी-पीएएमपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड)
3.डिजिटल गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
डिजिटल गोल्ड के नुकसान
- अधिकतर प्लेटफॉर्म्स पर निवेश के लिए सीमा 2 लाख रुपये तक ही है।
- इसको लेकर आधिकारिक तौर पर ऑफिशियल रेगुलेटरी संस्था नहीं है, जैसे- आरबीआई और सेबी।
- सोने की कीमत में डिलिवरी और मेंकिंग चार्ज जोड़ा जाता है।
- कुछ मामलों में कंपनियों कुछ सीमित समय तक रखने का ऑफर देती है, उसके बाद या तो उससे सोना डिलीवरी लेना पड़ेगा या फिर सोने को बेचना पड़ेगा।
डिजिटल गोल्ड में सुरक्षा की गारंटी
डिजिटल गोल्ड में सुरक्षा की बात सबसे अहम है। डिजिटल गोल्ड मुहैया कराने वाले के पास ही इसकी सुरक्षा की गारंटी होती है। यानी कि खरीदार को इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं। जितने रुपये में डिजिटल गोल्ड की खरीदारी की थी, उसी रेट पर इसे बेच सकते हैं और इसमें कोई हिडेन चार्ज भी नहीं होता।
डिजिटल गोल्ड पर डिलिवरी और मेकिंग चार्ज लागू
डिजिटल गोल्ड के फायदों में से एक यह है कि इसमें आपको सोने की फिजिकल डिलीवरी लेने का विकल्प मिलता है। मगर आपको डिलीवरी शुल्क देना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप अपने डिजिटल सोने के निवेश को फिजिकल सोने में बदल रहे हैं तो इसमें भी कुछ शुल्क शामिल हो सकता है। आप डिजिटल गोल्ड को सोने की चेन या सिक्कों में बदल सकते हैं। यहां आपसे डिजाइन शुल्क लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications