Can Suzlon Energy's share go to all time high: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद भी सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज भारी तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां रिलायंस और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयर पिट गए, वहीं सुजलॉन एनर्जी का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सुजलान एनर्जी का शेयर अपना 460 रुपये का ऑल टाइम हाई का रेट छू सकता है।
आज एचडीएफसी बैंक का शेयर 4 फीसदी और रिलायंस का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं सुजलॉन एनर्जी का शेयर तेजी के साथ एनएसई पर 24.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें आज 1.10 रुपये की तेजी दर्ज की गई। बीच में एक बार तो सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अपर सर्किट भी लगा था। आज का अपर सर्किट 25.95 रुपये के स्तर पर था।

आज एनएसई पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां अपना निचला स्तर 24.50 रुपये का बनाया वहीं अधिकतम का स्तर 25.95 रुपये का बनाया है। वहीं एक साल का हाई और लो 6.60 रुपये और 27.05 रुपये का है। आज एनएसई पर सुजलॉन एनर्जी के 166,418,138 शेयरों की ट्रेडिंग हुई है।
जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के ऑल टाइम हाई रेट की बात है तो यह ऑल टाइम हाई 460.00 रुपये का जनवरी 2008 में टच हुआ था। वहीं अक्टूबर 2007 में सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने अपना ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का रेट 394.73 रुपये का बनाया था।
यह रिकॉर्ड आज से करीब 15 साल पहले बना था। उस वक्त सुजलॉन एनर्जी कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी थी। एक बार अब फिर यह स्थिति बन गई है। कंपनी हाल ही में पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई है।
शायद यही कारण है कि म्यूचुअल फंड कंपनियों ने भी इस शेयर में अपनी खरीदारी बढ़ा दी है। केवल अगस्त 2023 में ही म्यूचुअल फंड कंपनियों ने सुजलॉन एनर्जी के करीब 50 करोड़ शेयर खरीदे हैं। प्रतिशत में यह निवेश करीब 357 फीसदी की बढ़ा है। इस खरीद के बाद अब म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास अब सुजलॉन एनर्जी के कुल 64.71 करोड़ शेयर हो गए हैं।
जानकारों का मानना है कि म्यूचुअल फंड कंपनियां किसी भी शेयर में तभी निवेश करती हैं, जब उस शेयर के रेट में भविष्य में काफी तेजी की संभावना हो। सुजलॉन एनर्जी का शेयर म्यूचुअल फंड कंपनियों को ऐसा ही लग रहा है। ऐसे में माना जा सकता है कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर कुछ सालों में मल्टीफोल्ड रिटर्न दे सकता है।
नोट: यहां पर शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications