नई दिल्ली, मार्च 3। एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) में निवेश करने वालों के लिए बहुत अच्छी खबर है। दरअसल पीएसयू बैंक केनरा बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही केनरा बैंक हाल में एफडी दरों में बढ़ोतरी करने वाले बैंकों के समूह शामिल हो गया है। केनरा बैंक की वेबसाइट के अनुसार इसकी एफडी पर नई ब्याज दरें 1 मार्च 2022 से प्रभावी हो गयी हैं। आगे जानिए केनरा बैंक की सभी अवधियों की ब्याज दरें।
1 साल से कम की अवधि
केनरा बैंक अब 7 से 45 दिनों तक समाप्त होने वाली सावधि जमा पर 2.90 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। बैंक ग्राहकों को अब 46 दिनों से 90 दिनों और 91 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमशः 3.90 प्रतिशत और 3.95 प्रतिशत की ब्याज दरें देगा। इसी तरह 180 दिनों से एक साल से कम समय तक की एफडी पर 4.40 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
1 साल से अधिक
केनरा बैंक की तरफ से एक वर्षीय सावधि जमा पर ब्याज दर को संशोधित कर 5.1 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि दो वर्षीय सावधि जमा पर ब्याज दर को संशोधित कर 5.15 कर दिया गया है। 2-3 साल के बीच सावधि जमा की दर 5.20 प्रतिशत और 3-5 वर्ष की अवधि के लिए यह दर 5.45 प्रतिशत होगी। 5-10 साल की सावधि जमा पर ब्याज दर को संशोधित कर 5.50 कर दिया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा फायदा
वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस पॉइंट्स अधिक ब्याज मिलेगा। केनरा बैंक की वेबसाइट के अनुसार यही ब्याज दरें रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर भी लागू होती है। केनरा की "1111 दिन" की रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दर में अतिरिक्त 0.10 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान की जाएगी। इस जमा पर दी जाने वाली ब्याज दर 5.55 प्रतिशत है।
इन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दो सप्ताह की अवधि में विभिन्न बैंकों ने एफडी की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। अनुमान है कि और भी कई बैंक जल्द ही इसी ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं। बैंकों द्वारा एफडी ब्याज दरों में वृद्धि जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ वर्षों में बैंकों ने इन दरों में कटौती की थी, जिसके परिणामस्वरूप कई निवेशक कम एफडी ब्याज दरों में फंस गए थे।
डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक के बचत खाते की ब्याज दरें अन्य बैंकों की एफडी रेट के बराबर ही हैं। इसने 7 फरवरी 2022 से खाते में 1 लाख तक के बैलेंस पर 2.50 प्रतिशत ब्याज दर देने का ऐलान किया है। वहीं बैंक अब से 1 लाख रु से 2 लाख रुपये के बीच बैलेंस पर 4.50 प्रतिशत ब्याज दर देगा। डीसीबी बैंक अब 2 लाख रु से 10 लाख रु से कम के बैलेंस पर 5.00 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर करेगा। वहीं खाते में 10 लाख रु से लेकर 25 लाख रुपये तक के बैलेंस पर डीसीबी बैंक अब से 6.25 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications