Canara Bank Lending Rates: केनरा बैंक ने अपनी सीमांत निधि-आधारित ऋण दरों (एमसीएलआर) में सभी अवधियों के लिए 5 आधार अंकों की कटौती की है। इस कदम से फ्लोटिंग रेट होम, ऑटो और पर्सनल लोन लेने वालों की EMI कम हो सकती है। केनरा बैंक की नई MCLR रेट दरें आज 12 नवंबर, 2025 से प्रभावी होंगी।

केनरा बैंक के नए लेंडिंग रेट
सार्वजनिक क्षेत्र के लेंडर केनरा बैंक ने अपनी लोन रेट में 5 आधार अंक या 0.05% की कटौती की है। संशोधन के बाद, इसकी ओवरनाइट MCLR 7.95% से घटकर 7.90% हो गई है, जबकि बैंक ने अपनी एक महीने की एमसीएलआर को 8% से घटाकर 7.95% कर दिया है।
बैंक की तीन महीने की MCLR अब 8.20% से घटकर 8.15% हो गई है। जबकि छह महीने की एमसीएलआर को 8.55% से घटाकर 8.50% कर दिया गया है। एक साल की MCLR को 8.75% से घटाकर 8.70% कर दिया गया है। इसी प्रकार, दो साल और तीन साल की MCLR में भी 5-5 आधार अंकों की कटौती की गई है, जो अब क्रमश- 8.85% और 8.90% हैं।
- ओवरनाइट एमसीएलआर- 7.90%
- 1 महीने- 7.95% तीन माह - 8.15%
- 6 महीने- 8.50% एक वर्ष - 8.70%
- 2 साल- 8.85% तीन वर्ष - 8.90%
MCLR क्या है?
मार्जिनल फंड कॉस्ट बेस्ड लोन रेट, या MCLR एक मानक दर है जिसका उपयोग बैंक अलग-अलग फ्लोटिंग रेट वाले लोन, जिनमें होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटोमोबाइल लोन शामिल हैं, पर ब्याज दरें तय करने के लिए करते हैं। एमसीएलआर में कमी का मतलब है लोन की समान मासिक किस्तों (EMI) में संभावित कमी या लोन अवधि में कमी, जिससे लोन लेने वालों को लंबी अवधि में लाभ होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications