Car Loan Tips: कार खरीदना सबका सपना होता है. कमाई करने वाला सैलरीड हो या फिर कारोबारी, सबको अपने सपने की गाड़ी पसंद होती है, जिसे एक न एक दिन खरीदना चाहते हैं. लेकिन पैसे का बजट न हो पाने की वजह से यह सपना पूरा नहीं हो पाता. इसके लिए आमतौर पर लोग लोन लेते हैं. कार लोन आसानी से मिल भी जाता है, तो गाड़ी के लिए लोन लेकर लोग अपना सपना पूरा करते हैं. लेकिन कभी-कभी कार लोन रिजेक्ट भी हो जाता है, जिसकी वजह कुछ भी हो सकती है, तो चलिए जानते हैं कि आमतौर पर कार लोन किन वजहों से रिजेक्ट हो जाते हैं...
1. कम सिबिल स्कोर
किसी भी तरह के लोन के लिए सिबिल स्कोर (CIBIL) का अच्छा होना जरूरी होता है. अगर यह तय लिमिट से कम हो, तो लोन मिलने में दिक्कत होती है. कार लोन के रिजेक्ट होने की सबसे वजह यह भी हो सकता है कि लोन अप्लाई करने वाला आवेदक का सिबिल स्कोर कम हो. खराब सिबिल स्कोर की वजह से बैंक लोन नहीं देते हैं. दरअसल, सिबिल स्कोर क्रेडिट की डीटेल्स होती है, जिसमें पिछला लोन, डिफॉल्ट समेत जानकारियों के बेस पर स्कोर होता है.
2. लोन का बकाया
कार लोन के लिए अप्लाई करने वाले आवेदक पर अगर किसी तरह का लोन बकाया है, तो संभव है कि लोन रिजेक्ट हो जाए. क्योंकि लोन की बकाया देनदारी की स्थिति में कार लोन रिजेक्ट हो सकता है. साथ ही लोन का अमाउंट कार की वैल्यू से ज्यादा है, तब भी लोन रिजेक्ट किया जा सकता है.

3. डॉक्युमेंट्स का पूरा न होना
कार लोन के लिए जरूरी कागजात अहम होतें हैं. लोन के लिए अप्लाई करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि डॉक्युमेंट्स ठीक हैं. इसमें किसी भी तरह की दिक्कत लोन मिलने की राह कठीन कर सकते हैं.
4. मंथली इनकम का कम होना
किसी भी तरह के लोन के लिए जरूरी होता है मंथली इनकम, क्योंकि इसी के आधार पर बैंक लोन अप्रुव करते हैं. कार लेने का मन बना रहे हैं तो जरूरी है कि मंथली इनकम भी ठीक-ठाक हो. क्योंकि इसमें कम मंथली इनकम पर बैंक लोन को मंजूरी नहीं देते. नतीजनत, कार लोन का अप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है.
5. बहुत सारे लोन
कार लोन के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति पर अगर कई सारे लोन चल रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में लोन अप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है. क्योंकि कई सारे लोन की वजह से डेट टू इनकम रेश्यो बेहद बढ़ जाता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications