Car Loan with Lowest Interest Rate: अक्सर लोग कार लोन लेकर कार खरीदने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन कार खरीदते समय कई बार ये डिसाइड करना मुश्किल हो जाता है कि किस बैंक से कार लोन लेना सही होगा। अगर आप नई कार के लिए लोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आपको उन बैंकों के बारे में बताएंगे जो कम ब्याज पर आपको कार लोन देंगी। आइए इन बैंकों की लिस्ट आपको बताते हैं।

यूको बैंक इतने ब्याज पर देगा कार लोन
यूको बैंक पेट्रोल-डीजल कारों के लिए ब्याज दर 8.70% प्रति वर्ष से कार लोग शुरू होती है। इलेक्ट्रिक कारों के लिए यह 8.60% प्रति वर्ष से शुरू होती है। वहीं, यूको बैंक में पांच साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपये के कार लोन पर ब्याज की दर 8.45 प्रतिशत से शुरू होती है और इस तरह से पांच लाख के लोन पर ईएमआई 10,246 रुपये बनेगी।
यूनियन बैंक से इतने ब्याज पर मिलेगा लोन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पेट्रोल-डीजल कारों के लिए 8.80% प्रति वर्ष से शुरू होने वाले लोन ऑफर कर रहा है। वहीं, ये बैंक 8.70% प्रति वर्ष से शुरू होने वाले इलेक्ट्रिक कार लोन ऑफर कर हैं।
केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र से इतने ब्याज पर पाएं कार लोन
केनरा बैंक की दर 8.75% प्रति वर्ष से शुरू होती है। ये बैंक 8.70% प्रति वर्ष से शुरू होने वाले इलेक्ट्रिक कार लोन ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी 8.70% प्रति वर्ष से शुरू होने वाले कार लोन ऑफर करता है।
पंजाब नेशनल बैंक और साउथ इंडियन बैंक की ब्याज दरें
पंजाब नेशनल बैंक पेट्रोल-डीजल कारों के लिए 8.80% प्रति वर्ष और इलेक्ट्रिक कारों के लिए 8.75% प्रति वर्ष की दर से लोन ऑफर करता है। साउथ इंडियन बैंक नई कार के लिए 8.75% प्रति वर्ष की दर से लोन प्रदान करता है।
आईडीबीआई बैंक की नई कार ऋण के लिए ब्याज दरें 8.80% से 9.40% प्रति वर्ष के बीच हैं।
बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और फेडरल बैंक इतने ब्याज पर दे रहे हैं लोन
ये तीनों बैंक 8.85% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर नई कार लेन प्रदान करते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पेट्रोल-डीजल कार लोन 9.15% प्रति वर्ष से शुरू करता है और इलेक्ट्रिक कार लोन 9.05% प्रति वर्ष से शुरू करता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा इतने ब्याज पर दे रहा है लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा से नई कार लोन पर ब्याज दर 9% प्रति वर्ष से शुरू होकर 12.65% प्रति वर्ष तक जा सकती है। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन दरों की तुलना करने से आपको अपने ऑटो लोन पर सही ब्याज दर मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications