ITR CBDT NUDGE Campaign: इनकम टैक्स भरने वालों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए एक नया NUDGE कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान का मकसद टैक्सपेयर्स को नोटिस भेजकर परेशान करना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) खुद से दोबारा जांचने और गलती होने पर समय रहते सुधार करने के लिए जागरूक करना है।

NUDGE कैंपेन क्या है?
NUDGE का मतलब है Non-Intrusive Usage of Data to Guide and Enable। यानी बिना दबाव बनाए, डेटा के जरिए टैक्सपेयर्स को सही दिशा दिखाना। CBDT का कहना है कि यह पहल भरोसे पर आधारित टैक्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए लाई गई है।
क्यों शुरू हुआ यह अभियान?
CBDT को एडवांस डेटा एनालिसिस के जरिए कुछ ऐसे केस मिले हैं, जिनमें टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय गलत डिडक्शन और छूट का दावा किया गया है। कई मामलों में ऐसी संस्थाओं को दान दिखाया गया जो मान्य नहीं हैं। डोनेशन में गलत या फर्जी PAN नंबर डाले गए। डिडक्शन की रकम जरूरत से ज्यादा दिखाई गई। इनकम कम और टैक्स देनदारी कम दिखाने की कोशिश हुई।
टैक्सपेयर्स को कैसे मिल रहा अलर्ट?
इनकम टैक्स विभाग सीधे नोटिस भेजने के बजाय टैक्सपेयर्स को SMS और ईमेल के जरिए सूचना दे रहा है। इसमें उनसे कहा जा रहा है कि वे अपनी ITR की जांच करें और अगर कोई गलती हो तो 31 दिसंबर 2025 तक संशोधित रिटर्न फाइल कर लें।
किन बातों की जांच जरूरी?
इनकम टैक्स से जुड़े SMS और ईमेल ध्यान से पढ़ें
सेक्शन 80G और 80GGC के तहत दिखाए गए दान की जांच करें
संस्था की वैधता और PAN सही है या नहीं, जरूर देखें
नकद भुगतान और फर्जी रसीदों से बचें
जरूरत पड़े तो Revised Return या ITR-U फाइल करें
सही टैक्सपेयर्स को चिंता की जरूरत नहीं
CBDT ने साफ कहा है कि जिन्होंने नियमों के अनुसार सही क्लेम किया है, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। यह अभियान सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनसे अनजाने में या जानबूझकर गलती हुई है।
टैक्स सिस्टम को आसान बनाने की कोशिश
CBDT का मानना है कि इस तरह के कैंपेन से टैक्सपेयर्स और विभाग के बीच भरोसा बढ़ेगा। पहले भी ऐसे अभियानों से लाखों लोगों ने अपनी पुरानी रिटर्न सुधारी है, जिससे सरकार को हजारों करोड़ रुपए का अतिरिक्त टैक्स मिला है।
NUDGE कैंपेन टैक्सपेयर्स के लिए एक चेतावनी नहीं बल्कि मौका है। अगर आप समय रहते अपनी गलती सुधार लेते हैं, तो आगे किसी जांच या अतिरिक्त जुर्माने से बच सकते हैं। इसलिए अपनी ITR एक बार जरूर जांच लें और सही टैक्स फाइल करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications