Best Child Investment Plans: आज के समय अगर आप निवेश के बारे में प्लान बनाते हैं तो आपको कई सारी स्कीम मिल जाएंगी जिसमें आप आसानी के साथ निवेश कर सकते हैं। हालांकि आजकल सरकारी योजनाएं भी बहुत सारी चल रही हैं जिसमें लोग अधिक मात्रा में निवेश करने के बारे में सोचते हैं क्योंकि वो इंवेस्टमेंट के मायने से काफी ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं।

आज के समय में हर किसी के पेरेंट्स चाहते हैं कि वे अपने बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा चीजें बना सके ताकि उनके बच्चे को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े क्योंकि अभी से सेविंग करना शुरू कर देंगे तो आपके बच्चे की पढ़ाई और शादी हर जगह काम आएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे इंवेस्टमेंट प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश करके आप सारी चिंताओं से फ्री हो जाएंगे।
आजकल लोग लोग ऐसे स्कीमों में निवेश करना पसंद करते हैं जहां उनके रुपए बिल्कुल सेफ रह सके जी हां इस समय कई सारी योजनाएं चल रही हैं जिसमें इन्वेस्ट करके अच्छा फायदा मिल सकता है, लेकिन अभी भी अधिकतर लोग सरकारी योजनाओं में निवेश करने को ज्यादा बेहतर समझते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
अपनी बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित और फायदेमंद निवेश विकल्प की तलाश कर रहे भारतीय माता-पिता के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है। विशेष रूप से बेटियों के लाभ के लिए डिज़ाइन की गई यह योजना 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के पिताओं को मामूली और पर्याप्त दोनों तरह की रुपए से निवेश शुरू करने की इजाजत देती है।
8.2 प्रतिशत की अच्छी ब्याज दर के साथ SSY 15 साल के समय के लिए निवेश की आवश्यकता के द्वारा लंबी बचत को प्रोत्साहित करती है। 21 साल के बाद परिपक्वता (Maturity amount) पर निवेशकों को एक अच्छा रिटर्न के साथ पुरस्कृत किया जाता है जो कुल निवेश की गई राशि से काफी अधिक होता है।
SSY के ज़रिए बेटियों के भविष्य में निवेश करना लचीला बनाया गया है, जिसमें सालाना योगदान 250 रुपए से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक है। यह लचीलापन तय करता है कि पिता अपनी वित्तीय क्षमता के अनुसार योगदान कर सकते हैं। इस योजना की सबसे खास विशेषता यह है कि इसमें निवेश की गई राशि परिपक्वता (Maturity amount) के समय तक तीन गुना हो जाती है, जो इसे बेटी के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
माता पिता अपने बच्चों के लिए Public Provident Fund खाते खोल सकते हैं जिसमें दोनों लोग मिलकर निवेश कर सकते हैं। ये ऐसी योजना है जिसमें आप निवेश करके अच्छे रिटर्न पा सकते हैं। ये खाता महज 500 रुपए के साथ खुलवा सकते हैं हालांकि आप एक साल में सिर्फ कुल 1.50 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं।
किसान विकास पत्र (KVP)
ये ऐसी योजना है जिसमें आप काफी अच्छा निवेश कर सकते हैं और अच्छा रिटर्न भी पा सकते हैं, जी हां किसान विकास पत्र में आप अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर भी निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेश करने की कोई सीमा नहीं है। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें निवेश किए गए रुपए 115 महीनों में अपने आप डबल हो जाते हैं।
बालिका समृद्धि योजना (Balika Samriddhi Yojana)
आपको बता दें बालिका समृद्धि योजना जिसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वाले लोगों की बेटियों के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। वहीं इस योजना में बच्ची की पढ़ाई का खर्चा भी सरकार उठती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications