साल 2020 का अंतिम महीना चल रहा है। 2020 आर्थिक रुप से बहुतों लोगों अच्छा नहीं रहा। तो अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ तो ये खबर आपके लिए वाकई बहुत काम की है। हम अपनी खबर के जरिए आपको 2021 में पैसा कमाने के लिए बढ़िया तरीका बताएंगे।
नई दिल्ली: साल 2020 का अंतिम महीना चल रहा है। 2020 आर्थिक रुप से बहुतों लोगों अच्छा नहीं रहा। तो अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ तो ये खबर आपके लिए वाकई बहुत काम की है। हम अपनी खबर के जरिए आपको 2021 में पैसा कमाने के लिए बढ़िया तरीका बताएंगे। हम अपनी खबर के जरिए आपको निवेश करके पैसे कमाने के बारे में बताएंगे। निवेश के बहुत सारे ऑप्शन हैं, जिनमें म्यूचुअल फंड भी शामिल है। बात 2020 की करें ऐसी ढेर सारी म्यूचुअल फंड स्कीमें रहीं जिन्होंने इस साल बहुत तगड़ा रिटर्न दिया। इनमें आगे भी बढ़िया रिटर्न देने की संभावना है।

5 साल में ये स्कीम पैसे कर चुकी हैं डबल
यह साल निवेशकों के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहा है। खासतौर से इक्विटी या इक्विटी से जुड़े विकल्पों में। बीते दिनों जिस तरह से बाजार में गिरावट आई, उससे इक्विटी म्यूचुअल फंडों का रिटर्न भी बिगड़ गया। 1 से 3 साल के रिटर्न पर असर ज्यादा दिखा है। ऐसे में साल के अंत में अपने पोर्टफोलियो का एक बार फिर आंकलन करने का समय आ गया है। लॉर्जकैप के साथ अब मिडकैप और स्मालकैप स्कीमों में भी तेजी देखी जा रही है। ऐसे में साल 2021 के लिए कुछ बेहतर फंड पर नजर रखा जा सकता है। इस खबर के जरिए 5 साल के प्रदर्शन के आधार पर कुछ फंड की जानकारी दी है। ताकि आप इसके अनुसार बेतहर निवेश विकल्प समझ सके।
एक्सिस ब्लूचिप लार्ज-कैप फंड
- 5 साल का रिटर्न: 15 फीसदी
- 5 साल में 1 लाख की वैल्यू: 2 लाख
- लांच डेट: 1 जनवरी, 2013
- लांच के बाद से रिटर्न: 16%
- मिनिमम निवेश: 5000 रुपये
- मिनिमम एसआईपी: 1000 रुपये
- रिस्क ग्रेड: लो
केनरा रोबेको ब्लूचिप लार्ज-कैप फंड
- 5 साल का रिटर्न: 14.45 फीसदी
- 5 साल में 1 लाख की वैल्यू: 1.96 लाख
- लांच डेट: 2 जनवरी, 2013
- लांच के बाद से रिटर्न: 14%
- मिनिमम निवेश: 5000 रुपये
- मिनिमम एसआईपी: 1000 रुपये
- रिस्क ग्रेड: लो
एक्सिस मिडकैप
- 5 साल का रिटर्न: 15 फीसदी
- 5 साल में 1 लाख की वैल्यू: 2.03 लाख
- लांच डेट: 1 जनवरी, 2013
- लांच के बाद से रिटर्न: 18.51%
- मिनिमम निवेश: 5000 रुपये
- मिनिमम एसआईपी: 500 रुपये
- रिस्क ग्रेड: लो
डीएसपी मिडकैप फंड
- 5 साल का रिटर्न: 14.32 फीसदी
- 5 साल में 1 लाख की वैल्यू: 1.95 लाख
- लांच डेट: 1 जनवरी, 2013
- लांच के बाद से रिटर्न: 17.59%
- मिनिमम निवेश: 500 रुपये
- मिनिमम एसआईपी: 500 रुपये
- रिस्क ग्रेड: लो
एक्सिस फोकस्ड 25 मल्टी-कैप
- 5 साल का रिटर्न: 16.54 फीसदी
- 5 साल में 1 लाख की वैल्यू: 2.15 लाख
- लांच डेट: 1 जनवरी, 2013
- लांच के बाद से रिटर्न: 16.14%
- मिनिमम निवेश: 5000 रुपये
- मिनिमम एसआईपी: 500 रुपये
- रिस्क ग्रेड: एवरेज से कम
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी मल्टी-कैप
- 5 साल का रिटर्न: 14 फीसदी
- 5 साल में 1 लाख की वैल्यू: 1.93 लाख
- लांच डेट: 1 जनवरी, 2013
- लांच के बाद से रिटर्न: 14.51%
- मिनिमम निवेश: 5000 रुपये
- मिनिमम एसआईपी: 500 रुपये
- रिस्क ग्रेड: एवरेज
एसबीआई स्मालकैप
- 5 साल का रिटर्न: 17 फीसदी
- 5 साल में 1 लाख की वैल्यू: 2.19 लाख
- लांच डेट: 1 जनवरी, 2013
- लांच के बाद से रिटर्न: 24.73 फीसदी
- मिनिमम निवेश: 5000 रुपये
- मिनिमम एसआईपी: 500 रुपये
- रिस्क ग्रेड: एवरेज से कम
एक्सिस स्मालकैप
- 5 साल का रिटर्न: 15 फीसदी
- 5 साल में 1 लाख की वैल्यू: 2.01 लाख
- लांच डेट: 29 नवंबर, 2013
- लांच के बाद से रिटर्न: 22.32 फीसदी
- मिनिमम निवेश: 5000 रुपये
- मिनिमम एसआईपी: 500 रुपये
- रिस्क ग्रेड: लो
यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट स्कीम
म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन एक बार की प्रक्रिया नहीं है। बल्कि आपको हर साल में स्कीम की समीक्षा करनी चाहिए। म्यूचुअल फंड की बेहतर से बेहतर स्कीम चुनने के लिए रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा प्रदान की गई रेटिंग्स देखें। 5-स्टार रेटिंग को अच्छा माना जाता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि एक फंड जो आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है हो सकता है कि वह कल ऐसा न करे। इक्विटी म्यूचुअल फंड के मामले में ये नियम लागू होता है। इसलिए आप एक विशेषज्ञ सलाहकार पर भरोसा कर सकते हैं। आप रेटिंग्स देखें, पिछले सालों का रिटर्न देखें और जानकार से सलाह लें। कुल मिलाकर इसी आधार पर म्यूचुअ फंड की इक्विटी स्कीम में पैसा लगाएं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications