CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश के 83 लाख किसानों के लिए खुशखबरी है! आज मध्य प्रदेश सरकार अपना राज्य बजट पेश करने वाली है। लाखों किसानों को उम्मीद है कि आज सरकार किसानों को खाते में मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त डाल सकती है।

फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को 19 नवंबर को जारी किया गया था। अब इस महीने फरवरी में 22वीं किस्त आने वाली है। मध्य प्रदेश के किसान लंबे समय से 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। तो क्या आज बजट पेशी के दौरान मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त आने वाली है?
कब आएगी मुख्यमंत्री कल्याण योजना 14वीं किस्त?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त का अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक किस्त जारी करने के सभी तैयारियों को लगभग पूरी कर ली गई है। इसका मतलब है कि आज 83 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते है।
कल्याण योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?
- किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए (e-KYC जरूरी है)।
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए जहां वे खेती करते हों।
- अयोग्य किसानों में इनकम टैक्स देने वाले, चुने हुए प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना की 14वीं किस्त की घोषणा से पहले आप चेक कर सकते है कि पैसा मिला या नहीं? आपको इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाना है। यहां पर आपको 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपने आधार नंबर या बैंक खाता या फिर पीएम किसान आईडी के जरिए अपना स्टेटस देख सकते है।
मुख्यमंत्री कल्याण योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कल्याण योजना को सितंबर 2020 में शुरू की गई थी। इस योजना का मकसद किसानों को सीधा फाइनेंशियल सपोर्ट देना है। CM किसान कल्याण योजना छोटे और सीमांत किसानों को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले 6,000 रुपये के अलावा सालाना 6,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं। यह लाभ 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications