LPG Cylinder Rate Change 1 Oct: महानवमी के पर्व के बीच महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर (बुधवार) से लोगों को महंगाई का झटका लगने वाला है। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से महंगा हो गया है। हालांकि यह बढ़ोतरी घरेलू सिलेंडर यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर पर नहीं बल्कि कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर में की गई है।

दशहरे से एक दिन पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस फाइनेंशियल ईयर में पहली बार इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले लगातार छह महीने इसमें कटौती की गई है।
प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का नया रेट
इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब 1595.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल सिलिंडर के रेट बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक जगहों में खाना महंगा हो सकता है।
कमर्शिल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद कोलकाता में इसकी कीमत अब 1700.50 रुपये हो गई है जबकि मुंबई में 1547 रुपये और चेन्नई में 1754.50 रुपये पहुंच गई है।
इससे पहले दिल्ली में इसकी कीमत 1580 रुपये थी। कोलकाता में यह 1684 रुपये में, मुंबई में 1531.50 रुपये में और चेन्नई में 1738 रुपये में कमर्शिल एलपीजी सिलिंडर मिल रहा था।
6 महीने बाद बढ़ा गैस का दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में लगातार कमी की थी। पिछले महीने सितंबर में कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 51.50 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले 1 अगस्त को 33.50 रुपये की कटौती की गई थी जबकि 1 जुलाई को 58.50 की कमी की गई थी।
जून में कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कींमत 24 रुपये घटाई थी। वहीं, मई में गैस के दाम में 44 रुपये तक की कमी कई गई थी। अप्रैल में गैस के दाम 1,762 रुपये पर थे जबकि फरवरी में 7 रुपये की कमी हुई थी और मार्च में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
घरेलू LPG सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
घरों में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये बनी हुई है। एलपीजी गैस के दाम में अंतिम बार 8 अप्रैल को बदलाव किया गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications