Shares related to solar roof scheme: पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार देशभर में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करेगी। इस काम को सरकारी और प्राइवेट कंपनियों की मदद से किया जाएगा। इस कारण कई शेयर ऐसे हैं, जो जल्द ही बड़ी कमाई करा सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही टॉप 5 शेयरों के बारे में।
पहले जानें क्या है रूप टॉप सोलर पैनल
रूफटॉप सोलर पैनल घर की छत पर लगाए जाते हैं। इसके तहत घर की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं। यह सोलर पैनल सूर्य की किरणों से ऊर्जा सोखकर बिजली बनाते हैं। इन पैनल में फोटोवोल्टिक सेल्स लगे होते हैं, जो सौर ऊर्जा को बिजली में बदल देते हैं। यह बिजली सीधे घर में इस्तेमाल की जा सकती है।

रूफटॉप सोलर पैनल के फायदे
- इससे घर में ही बिजली पैदा की जा सकती है।
- पावर ग्रिड से मिलने वाली बिजली की तुलना में ये सस्ती है।
- सोलर पैनल के लिए अलग से जगह की जरूरत नहीं, छत पर लग सकता है।
- सोलर पैनल के लिए सरकार सब्सिडी देती है।
- सोलर पैनल की लाइफ 25 साल होती है।
- इससे प्रदूषण नहीं होता, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आती है।
यह भी पढ़ें: Top 5 Shares: 3 दिन में दे दिया झमाझम रिटर्न, जानिए 1 लाख रुपये को कितना बना दिया
रूफटॉप सोलर पैनल स्कीम में कितनी मिलेगी सब्सिडी
अभी सरकार ने यह साफ नहीं किया है। लेकिन इसी तरह की एक स्कीम चल रही है। इस स्कीम में 40% सब्सिडी सरकार देरही है। इस योजना के तहत अगर छत पर सोलर पैनल लगवाया जाता है, तो 3 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने पर सरकार की ओर से 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि मोदी सरकार जरूर सब्सिडी इससे कुछ ज्यादा ही देगी।
Waaree Renewable Technologies Ltd शेयर का आज रेट 3,317 रुपये है।
जानिए शेयर का रिटर्न
- एक माह के दौरान कंपनी ने करीब 85.53 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन माह के दौरान कंपनी ने करीब 155.12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक कपंनी ने करीब 67.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एक साल के दौरान कंपनी ने करीब 594.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन साल के दौरान कंपनी ने करीब 14,191.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Tata Power Company शेयर का आज रेट 365 रुपये है।
जानिए शेयर का रिटर्न
- एक माह के दौरान कंपनी ने करीब 11.77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन माह के दौरान कंपनी ने करीब 54.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक कपंनी ने करीब 9.92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एक साल के दौरान कंपनी ने करीब 81.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन साल के दौरान कंपनी ने करीब 360.69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Surana Solar शेयर का आज रेट 43 रुपये है।
जानिए शेयर का रिटर्न
- एक माह के दौरान कंपनी ने करीब 18.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन माह के दौरान कंपनी ने करीब 32.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक कपंनी ने करीब 29.43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एक साल के दौरान कंपनी ने करीब 100.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन साल के दौरान कंपनी ने करीब 335.35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Sterling & Wilson Solar शेयर का आज रेट 577 रुपये है।
जानिए शेयर का रिटर्न
- एक माह के दौरान कंपनी ने करीब 31.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन माह के दौरान कंपनी ने करीब 115.00 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक कपंनी ने करीब 33.60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एक साल के दौरान कंपनी ने करीब 113.22 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन साल के दौरान कंपनी ने करीब 143.97 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Servotech Power Systems शेयर का आज रेट 81 रुपये है।
जानिए शेयर का रिटर्न
- एक माह के दौरान कंपनी ने करीब 9.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन माह के दौरान कंपनी ने करीब 4.58 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक कपंनी ने करीब 5.81 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एक साल के दौरान कंपनी ने करीब 284.18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन साल के दौरान कंपनी ने करीब 3799.04 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Websol Energy शेयर का आज रेट 328 रुपये है।
जानिए शेयर का रिटर्न
- एक माह के दौरान कंपनी ने करीब 30.35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन माह के दौरान कंपनी ने करीब 97.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक कपंनी ने करीब 33.93 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एक साल के दौरान कंपनी ने करीब 239.64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- तीन साल के दौरान कंपनी ने करीब 645.97 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यहां पर शेयरों का रेट और उनका रिटर्न बताया जा रहा है। यह किसी भी तरह की निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications