नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के चलते किसी के भी सामने पैसों की जरूरत आ सकती है। इसी जरूरत को देखते हुए हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया था, जिसके तहत आप अपने पीएफ अकाउंट में 75 फीसदी तक राशि या तीन महीनों की सैलेरी (जो भी कम हो) निकाल सकते हैं। इससे आपको आपात स्थिति से निपटने के लिए फाइनेंशियल मदद मिलेगी। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इसलिए अगर आप पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर ऑनलाइन आवेदन करना। पीएफ का पैसा निकालने के लिए अब ग्राहक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या है पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालने का तरीका।
ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं
पीएफ अमाउंट निकालने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको पीएफ के पैसे निकालने के लिए यूएएन नंबर देना होगा जो आप कंपनी या एम्प्लोयर से प्राप्त कर सकते हैं। आपका यूएएन आमतौर पर आपकी सैलेरी स्लिप पर होता है। यदि यह आपकी सैलेरी स्लिप पर नहीं है तो आपको अपने यूएएन को खोजने के लिए अपनी कंपनी या संगठन के फाइनेंस डिपार्टमेंट से संपर्क करें।
अपने पास रखें आधार नंबर
यदि आपके पास अपना आधार नंबर है, तो ये प्रोसेस सरल और कम समय लेने वाली होगी। वैसे आप आधार के साथ और इसके बिना भी पैसे निकाल सकते हैं। यदि आपके पास आधार नहीं है, मगर पीएफ नंबर है, तो कमपोजिट क्लेम फॉर्म का उपयोग करें। अगर आपकी सर्विस की अवधि 5 साल से कम है तो आपको यूएएन नंबर देना होगा। साथ ही Form 15G/15H की दो प्रति भी अटैच करनी होंगी। इसके अलावा अगर आपके पास यूएएन नंबर न हो तो आप खाली पीएफ अकाउंट नंबर दर्ज करें।
बैंक खाते में आ जाएगा पैसा
आप एम्प्लोयर द्वारा क्लेम फॉर्म की पुष्टि के बिना सीधे संबंधित ईपीएफओ कार्यालय में कंपोजिट क्लेम फॉर्म (आधार) पेश कर सकते हैं। पीएफ बैलेंस का भुगतान आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा, इसलिए फॉर्म के साथ कैंसल चेक अटैच करें। आगे बढ़ने से पहले इन बातों को ध्यान रखें कि आपने फॉर्म 11 (नया) का पूरा विवरण अपने एम्प्लोयर को सौंप दिया है, आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता विवरण यूएएन पोर्टल पर उपलब्ध हो और आपका यूएएन नंबर सक्रिय हो गया है। सभी डिटेल देने के बाद, आपको अपने चेक की स्कैन कॉपी भी देनी होगी और प्रमाणित करना होगा कि सभी डिटेल सही हैं। पीएफ राशि को अप्रूवल के 10 दिनों के भीतर खाते में भेज दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications