नयी दिल्ली। बैंक एफडी के अलावा कॉर्पोरेट एफडी निवेश के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। कुछ वित्तीय सलाहकार बेहतर रिटर्न पाने के लिए कॉर्पोरेट एफडी में निवेश की सलाह दे रहे हैं। असल में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्यज दरें 4-6 फीसदी के आस-पास रह गई हैं। कॉर्पोरेट एफडी में रिटर्न तो अच्छा है, मगर यहां कई जोखिम भी हैं। इनमें अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता, क्रेडिट रेटिंग और कॉर्पोरेट्स का कैपिटल स्ट्रक्चर शामिल है। यदि आप अगले साल 2021 में कॉर्पोरेट एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट्स कुछ नाम भी सुझाते हैं। आइए जानते हैं कॉर्पोरेट एफडी, जिसे कंपनी एफडी भी कहा जाता है, में निवेश के फायदों के बारे में। साथ ही जानेंगे कि ये ऑप्शन आपके लिए कितना सही है।
किसके लिए है बेहतर
कंपनी एफडी विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़िया है, क्योंकि ऐसे लोगों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की जरूरत होती है। कॉर्पोरेट एफडी आमतौर पर बैंकों की एफडी की तुलना में बेहतर रिटर्न देती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं हॉकिन्स कुकर एफडी योजना की, जिसमें निवेशकों को 5.6 फीसदी से 9 फीसदी की सीमा में ब्याज मिल रहा है। ये बैंकों में मिल रहे 4-6 फीसदी से काफी बेहतर है।
कितनी अवधि पर मिलेगा इतना ब्याज
इस समय हॉकिन्स कुकर एफडी 12 से 36 महीने की अवधि पर 9 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान कर रही है। इसके बाद श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस हैं जो 12 से 60 महीनों के लिए 8.9 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रही हैं। एक बात ध्यान रखें कि कॉर्पोरेट एफडी में समय से पहले निकासी के नियम बैंक एफडी की तुलना में बहुत सख्त होते हैं। जमा करने के पहले तीन महीनों में आप पैसा वापस नहीं ले सकते।
लगता है टैक्स
ध्यान रहे कि आपकी टैक्स स्लैब के हिसाब से कॉर्पोरेट एफडी पर ब्याज पर टैक्स लगता है। वित्त वर्ष 2020-21 में यदि ब्याज 5,000 रुपये से अधिक है तो कंपनी ब्याज पर टीडीएस भी घटाएगी। पैन पेश करने के मामले में 10 प्रतिशत टीडीएस ब्याज में से काटा जाएगा। यदि पैन प्रदान नहीं किया गया तो 20 फीसदी टीडीएस काटा जाएगा।
1 साल पर 8.5 फीसदी ब्याज
हॉकिन्स कुकर एफडी में 12 महीनों की अवधि पर 8.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जबकि 24 महीने और 36 महीनों के लिए ब्याज दर क्रमश: 8.75 प्रतिशत और 9 प्रतिशत है। इसे आईसीआरए से एमएए (स्थिर) रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है हाई क्रेडिट स्टैंडर्ड और डिफॉल्ट की कम संभावना। 27 जुलाई 2020 को यह ग्रेड जारी किया गया था। तब से संभव है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति संशोधित हुई हो।
निवेश करें या नहीं
अनिश्चितताएं होने के चलते कुछ निवेशकों को कॉर्पोरेट एफडी से सावधान रहना चाहिए। कॉर्पोरेट और बैंक एफडी दरों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है, इसलिए अगर आप कम मुनाफे के लिए जोखिम ले सकते हैं तो ही कॉर्पोरेट एफडी में निवेश करें। कॉर्पोरेट एफडी में हाई रिटर्न मिलता है, मगर ये बैंक एफडी की तुलना में ज्यादा जोखिम वाली हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications