How to create a portfolio for free: जी हां आपने हेडलाइन सही पढ़ी हैं। अगर आप चाहते हैं कि 10 लाख रुपये का शेयरों का पोर्टफोलियो फ्री में बनाएं, तो यह संभव है। अगले दो माह देश में चुनाव के होंगे, ऐसे में शेयर बाजार कई बार करवट लेगा। यही मौका होगा कि आप शेयर बाजार के बारे में अपनी जानकारी चेक कर सकें।
आइये जानते हैं कि फ्री में कैसे बना सकते हैं 10 लाख रुपये का पोर्टफोलियो
शेयर बाजार में पेपर पोर्टफोलियो बनाया जाता है। यह शेयर बाजार में अपनी समझ को बढ़ाने का अच्छा तरीका है। इस पेपर पोर्टफोलियो में शेयर उसी तरह खरीदे और बेचे जाते हैं, जैसे वास्तविक रूप से किया जाता है।
पेपर पोर्टफोलियो का मतलब है कि आप एक कागज पर शेयरों को खरीदने और बेचने की इंट्री करते जाएं, उसके बाद तय समय पर यह जानें कि आपको फायदा हुआ नुकसान।

कैसे बनाएं फ्री पोर्टफोलियो के नियम
जब भी फ्री में पोर्टफोलियो बनाएं तो उसके लिए पहले नियम जरूर बना लें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो पेपर पोर्टफोलियो बनाने का मकसद बेकार चला जाएगा।
जानिए मॉडल फ्री पोर्टफोलियो के नियम
- अगर 10 लाख रुपये का पोर्टफोलियो बना रहे हैं, तो मान कर चलें आपके पास केवल 10 लाख रुपये ही है।
- कोशिश करें कि इस पोर्टफोलियो न्यूनतम 5 शेयर जरूर खरीदें।
- एक बार में पूरे 10 लाख रुपये के शेयर न खरीदें।
- थोड़ा थोड़ा करके शेयर खरीदें, जिससे उनकी अच्छी एवरेजिंग हो सके।
- पहले ही तय करें कि जो शेयर खरीद रहें, उसे कितने समय तक अपने पास रखेंगे।
- मान कर चलें कि शेयर खरीदने और बेचने पर आपको कोई अन्य कॉस्ट नहीं देना पड़ेगा। यानी शेयर जितने रुपये का है उसे उतने रुपये में ही खरीदा और बेचा जाएगा।
- सारे शेयर मिलाकर 10 लाख रुपये से ज्यादा से ज्यादा का निवेश नहीं किया जा सकता है।
अब जानिए कैसे इन नियमों के साथ शेयरों में निवेश करें
सबसे पहले एक डायरी में लिखें कि आपके पास 10 लाख रुपये हैं। इसक बाद जैसे जैसे शेयर खरीदते जाएं, उसकी कीमत को इस 10 लाख रुपये में से कम करते जाएं। इसके अलावा यह भी हिसाब किताब नोट करें कि कौन सा शेयर किस रेट पर खरीदा है। अगर उसकी ऐवरेजिंग कर रहे हैं, तो उसका एवरेजिंग रेट नोट करते जाएं।
एक समय आएगा जब आप पूरे 10 लाख रुपये के शेयर खरीद लेंगे। इसके बाद यह देखिए कि आपने जो भी शेयर खरीदें हैं उनकी वैल्यू क्या है। अगर इन शेयरों की वैल्यू 10 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपका निवेश सही है, और अगर उनकी वैल्यू कम है तो आप नुकसान में हैं।
हालांकि सही वैल्यू कम से कम से 1 साल से लेकर 3 साल के बाद ही सही पता चलेगी। इसलिए इस बीच केवल अपने निवेश की वैल्यू चेक करते रहें। उम्मीद है कि इस तरह से आप शेयर बाजार में निवेश करना आसानी से सीख जाएंगे और एक रुपये का नुकसान भी नहीं होगा।
डिस्क्लेमर: यहां पर वास्तविक रूप से निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यह एक पेपर पोर्टफोलियो बनाने की सलाह है, जिससे बिना निवेश किए शेयर बाजार के बारे में कैसे निवेश करके फायदा उठाया जाए सीखा जा सकता है। यहां पर आपको फ्री पोर्टफोलियो या कहें कि फ्री पेपर पोर्टफोलियो बनाने की जानकारी दी जा रही है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications