Credit Card: ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट करने तक के लिए लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं। लेकिन यही कारण है कि लोग एक से अधिक क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं, लेकिन यही कदम कई बार कस्टमर की परेशानी का कारण भी बन जाता है। कई बार एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने पर लोग खर्च अधिक करने लगते हैं। अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड बंद कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ऑनलाइन कैसे बंद कराएं क्रेडिट कार्ड? (Credit Card Closure Steps)
- सबसे पहले एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- फिर फॉर्म सेंटर सेक्शन से क्रेडिट कार्ड बंद करने का फॉर्म डाउनलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म पर अपना नाम, क्रेडिट कार्ड नंबर और संपर्क जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद पूरा फॉर्म एचडीएफसी बैंक की कस्टमर केयर ईमेल आईडी पर सबमिट करें।
लेटर भेजकर भी बंद करा सकते हैं क्रेडिट कार्ड (How To Close Credit Card)
इसके अलावा आप नाम, कार्ड नंबर और कैंसिल करने का कारण बताते हुए एक ऑफिशियल लेटर लिखें।
अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी और वैध पहचान प्रमाण की कॉपी अटैच करें और बाकि जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पीओ बॉक्स नंबर 8654, तिरुवन्मियूर, चेन्नई - 600041 पर भेजें।
बैंक ब्रांच में जाकर बंद कराएं कार्ड (Credit Card Surrender Steps)
- इसके लिए पास के एचडीएफसी बैंक ब्रांच में जाएं।
- फिर आपको पहचान प्रमाण के साथ एक क्रेडिट कार्ड क्लोजर फॉर्म जमा करना होगा।
- इसके बाद बैंक प्रतिनिधि आपके डॉक्यूमेंट्स चेक करें और अनुरोध पर कार्रवाई करेंगे।
कस्टमर केयर सर्विस का यूज करें
- एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहक सेवा हेल्पलाइन पर कॉल करें।
- अपना कार्ड की जानकारी और उनका वेरिफिकेशन करने के लिए अन्य जानकारी बताएं।
- फिर अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करने का अनुरोध करें, और कस्टमर केयर अधिकारी अगले स्टेप में आपकी सहायता करेंगे।
इसके अलावा मिंट रिपोर्ट में बताए गए स्टेप्स में जानकारी दी गई है कि यदि आप एचडीएफसी बैंक के वर्चुअल असिस्टेंट का यूज करना चाहते हैं तो उसकी मदद से भी आप क्रेडिट कार्ड को बंद कर सकते हैं। ईवीए का यूज करते समय सबसे पहले 'क्रेडिट कार्ड क्लोजर' टाइप कर सकते हैं। इसमें जब पूछा जाए तो अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें।
रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी जो आएगा उसे टाइप करें।
फिर अपने क्रेडिट कार्ड नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करें।
चुनें कि आप अपना क्रेडिट कार्ड क्यों बंद कर रहे हैं इसकी जानकारी भी आपको डालनी होगी।
इसके बाद, आप अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने का अनुरोध सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर सकेंगे।
क्रेडिट कार्ड बंद कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
क्रेडिट कार्ड बंद कराने से पहले बकाये बिल का पूरा भुगतान करें और ऑटो पेमेंट भुगतान को हटा दें। इसके अलावा कार्ड पर मिले रिवॉर्ड प्वाइंट को यूज कर लें। आप एचडीएफडी बैंक के अलावा अन्य किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड बंद कराना चाहते हैं तो इसके लिए आप बैंक से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications