Credit Card New Changes: नए महीने के साथ ही देश में कई बदलव लागू हो गए हैं. देश के दिग्गज बैंकों ने भी बडे़ अपडेट जारी किए हैं. इसके तहत क्रेडिट कार्ड से जुड़े अहम बदलाव किए हैं. इसमें अलग-अलग चार्जेंज, रिवॉर्ड्स और ट्रांजैक्शन लागू हैं. क्रेडिट कार्ड्स को लेकर नए बदलाव आज 1 दिसंबर से ही लागू हो गए हैं. इसमें एक्सिस बैंक, SBI कार्ड, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक समेत यस बैंक भी शामिल हैं.
क्रेडिट कार्डहोल्डर्स के लिए जरूरी अपडेट
एक्सिस बैंक, क्रेडिट कार्ड से जुड़े अहम बदलाव करने को तैयार है. इसके तहत 20 दिसंबर, 2024 से कई चार्जेज में बदलाव करके लागू किया जाएगा. इसमें EDGE रिवॉर्ड्स और माइल्स के लिए रिडेम्पशन फी की शुरुआत लागू है. फी में कैश रिडेम्पशन के लिए 99 रुपए प्लस 18% GST और माइलेज प्रोग्राम में पॉइंट ट्रांसफर करने के लिए 199 रुपए प्लस 18% GST शामिल है. ये फी एक्सिस बैंक एटलस, मैग्नस और रिजर्व क्रेडिट कार्ड जैसे कार्ड पर लागू होते हैं, लेकिन एक्सिस बैंक ओलंपस और होराइजन जैसे सिटी-प्रोटेज कार्ड पर नहीं.
एक्सिस बैंक करेगा ये बदलाव
एक्सिस बैंक में मंथली ब्याज दर बढ़कर 3.75% हो जाएगी, जिससे उन ग्राहकों के लिए लागत बढ़ जाएगी जो अपने कार्ड पर शेष राशि रखते हैं. अतिरिक्त शुल्क परिवर्तनों में ऑटो डेबिट रिवर्सल और चेक रिटर्न के लिए 500 रुपए या रकम का 2%, जो भी अधिक हो, का फी शामिल है. ब्रांचेज में कैश पेमेंट पर 175 रुपए का चार्ज लगेगा, जबकि न्यूनतम देय राशि (MAD) लगातार दो साइकल तक पेमेंट न किए जाने पर 100 रुपए की पेनाल्टी लगेगी.
SBI कार्ड ने दिया झटका
भारतीय स्टेट बैंक का हिस्सा एसबीआई कार्ड 1 दिसंबर, 2024 से नई क्रेडिट कार्ड पॉलिसीज शुरू करेगा. ये बदलाव यूटिलिटी पेमेंट और रिवॉर्ड पॉइंट संचय पर असर डालेगी. पॉवर, पानी और गैस सर्विसेज के लिए बिलिंग सायकल में 50,000 रुपए से ज्यादा यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी फी चार्ज किया जाएगा. इस लिमिट से कम ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.
एसबीआई कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव
एसबीआई कार्डहोल्डर्स अब डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े ट्रांजैक्शन के लिए रिवॉर्ड पॉइंट नहीं कमा पाएंगे. इसका असर प्रीमियम, लाइफस्टाइल और गोल्ड कार्ड समेत कई एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर पड़ेगा.

इस बैंकों ने भी किया बड़ा ऐलान
प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की कंपनी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत 22 दिसंबर, 2024 से अपने इक्सिगो एयू क्रेडिट कार्ड की सर्विसेज को बदलने की योजना बना रहा है. बदलाव एजुकेशन, सरकारी सेवाओं, किराए और भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) पेमेंट से जुड़े ट्रांजैक्शन पर रिवार्ड पॉइंट बंद करना शामिल है.
इसके अलावा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 23 दिसंबर, 2024 से प्रभावी इंटरनेशनल ट्राजैक्शन पर नए 0% फ़ॉरेक्स मार्कअप को एडजस्ट करने के लिए, AU बैंक इंटरनेशनल खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट देना बंद कर देगा. हालांकि, कार्डहोल्डर्स अभी भी टेलीकॉम, यूटिलिटी और इंश्योरेंस ट्रांजैक्शन पर खर्च किए गए हर 100 रुपए पर एक रिवॉर्ड पॉइंट कमा सकते हैं, जिसमें प्रति इंश्योरेंस ट्रांजैक्शन 100 रिवॉर्ड पॉइंट की लिमिट है.
यस बैंक के ग्राहक ध्यान दें!
यस बैंक 1 दिसंबर, 2024 से प्रभावी अपने रिवार्ड पॉइंट रिडेम्पशन पॉलिसी में अपडेट के साथ अपने क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स को चेंज कर रहा है. बैंक कार्ड के प्रकार के आधार पर उड़ानों और होटलों के लिए रिवार्ड पॉइंट रिडीम करने पर सीमाएं लगाएगा. क्योंकि यस प्राइवेट और यस मार्की जैसे प्रीमियम कार्ड की लिमिट ज्यादा हैं.
1 अप्रैल, 2025 से यस बैंक कार्डहोल्डर्स को एयरपोर्ट लाउंज का उपयोग करने के लिए ज्यादा खर्च सीमा को पूरा करना होगा. उदाहरण के लिए यस मार्की कार्डहोल्डर्स को छह यात्राओं के लिए ₹1 लाख खर्च करने होंगे, जबकि यस फर्स्ट प्रेफ़र्ड कार्डहोल्डर्स को दो यात्राओं के लिए ₹75,000 खर्च करने होंगे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications