RuPay credit Card UPI Payment Charges: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हर व्यक्ति अपनी सहूलियत के लिए करना चाहते हैं क्योंकी इसमें किसी भी तरह का कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं होती है सीधे स्वाइप करो और पेमेंट मिनटों में हो जाती है लेकिन आप भी क्रेडिट का यूज करते हैं और कार्ड को UPI से लिंक करके भुगतान करते हैं, तो आपके लिए ये खबर फायदेमंद हो सकती है।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के मन में इन दिनों एक सवाल बना हुआ क्रेडिट का यूपीआई से लिंक करके पेमेंट करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है? चलिए आपको बताते हैं।
जानें क्या है NPCI का रूल
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के नियम के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति अपने रुपे क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपए तक यूपीआई भुगतान करता है, तो उसपर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगता है। यानी किसी भी तरह का असर आपकी जेब पर नहीं पड़ने वाला है। लेकिन आपको पता होना चाहिए अगर 2000 रुपए से ज्यादा का भुगतान करते हैं तो आपके ऊपर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू हो सकता है। लेकिन इस शुल्क को दुकानदार से लिया जाता है। वहीं, कई बार दुकानदार इस चार्ज को ग्राहक से ले लेता है।
क्या है MDR चार्ज और कहां होता है लागू?
आपको बता दें, ये MDR शुल्क मौजूदा समय में बड़े कारोबारी और ब्रांडेड स्टोर्स पर लागू होगा। वहीं, इस समय लोकल दुकानदार और किराना स्टोर को इससे बाहर रखा गया है। यानी इसका असर आम आदमी के खरीदारी पर नहीं होगा।
अगर आप क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं तो उसे अपने यूपीआई ऐप जैसे PhonePe, Paytm, Google Pay से लिंक कर सकते हैं। जब ये लिंक हो जाएगा तो आप आराम से QR को स्कैन करके डायरेक्ट क्रेडिट कार्ड से रुपए का भुगतान कर सकते हैं और ये बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह ही होता है।
क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए समझदारी भरे टिप्स ऐसे बचें ब्याज और चार्जेस से
क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपकी फाइनेंशियल सेहत को बेहतर बना सकता है, जबकि लापरवाही भारी पड़ सकती है। सबसे पहले हर महीने बिलिंग डेट से पहले पूरा भुगतान करें ताकि ब्याज और लेट फीस से बचा जा सके। सिर्फ "मिनिमम अमाउंट" भरना नुकसानदायक होता है।
अगर आप ड्यू डेट भूल जाते हैं तो ऑटो-डेबिट सुविधा एक्टिव करें ताकि पेमेंट समय पर हो जाए। अपने कार्ड की लिमिट का 70-80% से ज्यादा खर्च न करें, इससे आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहेगा।
EMI सुविधा का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा ब्याज और चार्जेस को समझ लें, क्योंकि छोटे-छोटे चार्ज भी बड़ी रकम बन सकते हैं। अगर आपके पास कई क्रेडिट कार्ड हैं, तो उनकी ड्यू डेट और ऑफर्स का ट्रैक रखें।
क्रेडिट कार्ड को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें समय पर पेमेंट, लिमिट कंट्रोल और समझदारी भरे फैसले आपकी वित्तीय स्थिरता बढ़ाते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications