नई दिल्ली, अक्टूबर 19। समय के साथ मार्केट में कई क्रिप्टोकरेंसी आ गयी हैं। ये क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न भी दे रही हैं। जैसे कि पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन की कीमत 62,000 डॉलर के आसपास हो गई है। बिटकॉइन, मार्केट कैपिटल के मामले में सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी, पिछले 24 घंटों में 0.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कॉइनबेस पर 62,470 डॉलर (लगभग 47,00,277 रुपये) पर पहुंच गयी है। वहीं दो क्रिप्टोकरेंसी ऐसी भी हैं, जिसने कुछ ही महीनों निवेशकों को 10 हजार रु को 10 लाख रु बना दिया है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
सोलाना और पोलीगॉन
हम जिन क्रिप्टोकरेंसी की बात कर रहे हैं वो हैं सोलाना और पोलीगॉन। इन दोनों क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों की दौलत कई गुना कर दिया है। इस साल की शुरुआत में अगर किसी ने सोलाना में 1000 डॉलर (करीब 74988.20 रु) लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज करीब 1.06 लाख डॉलर (7948749 रु) हो गयी होती। इसी तरह पोलीगॉन ने 1000 डॉलर को 87000 डॉलर (6523973 रु) बना दिया है। अगर किसी ने 10 हजार रु भी लगाए होते उनकी वैल्यू 10 लाख रु से अधिक होती।
और ऊंचाई पर जाएगी बिटकॉइन
बिटकॉइन की वैल्यू अगले कुछ दिनों में एक नया ऐतिहासिक ऊंचा स्तर हासिल करने के लिए तैयार है। जानकार कह रहे हैं कि इस तेजी को बड़े पैमाने पर व्हेल की खरीदारी से फायदा मिला है। पिछले कुछ महीनों में जो चलन रहा है, उसे देखते हुए ये एक उल्लेखनीय बदलाव माना जा रहा है। व्हेल अकाउंट अकसर गुमनाम खरीदार होते हैं और भारी मात्रा में कॉइन खरीदते हैं। ऐसे अकाउंट को व्हेल कहा जाता है।
एलन मस्क के कारण तेजी
कल अरबपति एलोन मस्क के एक और ट्वीट से शिना इनु टोकन में तेजी आई। उनके ट्वीट के एक घंटे बाद, शीबा इनु में 21% की उछाल देखी गयी। भारतीय समय के अुसार शाम 6:30 बजे तक, इस क्रिप्टोक्यरेंसी में पिछले 24 घंटों में 8% की बढ़त दर्ज की गयी। इस महीने में यह दूसरी बार है जब मस्क का एक ट्वीट शिबा इनु में तेजी का कारण बना है।
कई कॉइनों को हुआ फायदा
मस्क के ट्वीट से फायदा उठाने वाली शीबा अकेली क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। अन्य मीम कॉइन, जैसे डॉगकोइन टोकन, को भी फायदा हुआ है। बहुत से लोग मानते हैं कि मस्क का अस्पष्ट ट्वीट डॉगकोइन या शीबा इनु या एक कुत्ते को लेकर संदर्भ नहीं है। इसके बजाय वे एक खरगोश पर दांव लगा रहे हैं। इस अनुमान से बनी पार्क, लिटिल एंग्री बनी वी 2, रिवार्ड्स बनी और अन्य में तेजी दर्ज की गयी।
डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी
डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी का रेट 0.247291 डॉलर का चल रहा है। सुबह इसमें 3.79 फीसदी की तेजी थी। इस रेट पर डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी की मार्केट कैप 32.55 अरब डॉलर है। इस क्रिप्टो करेंसी की अधिकतम कीमत पिछले करीब एक दिन में 0.27 डॉलर और न्यूनतम कीमत 0.24 डॉलर रही है। रिटर्न की बात करें तो एक साल में डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी ने 5,104.08 फीसदी का रिटर्न दिया है। डॉगकॉइन क्रिप्टो करेंसी की ऑलटाइम हाई कीमत 0.740796 डॉलर है।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications